Vande Bharat: धीरेंद्र शास्त्री का संदेश, छिड़ा सियासी क्लेश! विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, क्यों बदले बागेश्वर बाबा के सुर?
Dhirendra Shastri Latest Statement: आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं।
Dhirendra Shastri Latest Statement/ Image Source : FILE
- आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं।
- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अब वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत की है।
- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान ने नया सियासी क्लेश छेड़ दिया है।
Dhirendra Shastri Latest Statement: नई दिल्ली: सनातन धर्म के सबसे बड़े ध्वाजावाहक और पोस्टर बॉय बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। खुद को कई बार राजनीति से दूर और राष्ट्रहित के मुद्दों पर बोलने वाले संत की छवि से निकलकर बाबा बागेश्वर इस बार बेरोजगारी, स्किल डेवलपमेंट, चुनावी खर्च और नेताओं की सुविधाओं जैसे विषयों पर सवाल उठा रहे हैं।
एक दिन पहले NEET पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल बचत जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अब वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत करते हुए कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश का पैसा और संसाधन खर्च होते हैं।
बाबा बागेश्वर के बयानों के पीछे राजनीतिक महत्वाकांक्षा है या फिर देश के मुद्दों को लेकर वास्तविक चिंता ये तो बहस का मुद्दा है, (Dhirendra Shastri Latest Statement) लेकिन इतना जरूर है कि उनके बयानों ने विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का नया मौका दे दिया है और राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। कांग्रेस ने जहां बागेश्वर के बयानों को हाथों-हाथ लिया है, तो बीजेपी भी सफाई देने में पीछे नहीं है।
Dhirendra Shastri Latest Statement: बागेश्वर के ज्ञान के पीछे क्या कोई सियासी प्लान है। क्या ये बयान सिर्फ सामाजिक चिंता हैं या फिर इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश ये तो वक्त बताएगा, लेकिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बदले हुए सुर और बयानों ने विपक्ष को सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमला करने का मौका जरूर दे दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: कुर्सी के लिए प्रोपेगेंडा वार..सोशल मीडिया बना हथियार! ‘छटनी’ से पहले की तैयारी, क्या है मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों का सच?
- शह मात The Big Debate: TET की गाज, टीजर नाराज, तीन कड़े फैसलों से फैला असंतोष, शिक्षक पात्रता परीक्षा पर सुप्रीम फैसले के क्या है मायने?
- Dhamtari Suicide News: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, सदमे में पति ने उठाया खौफनाक कदम, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Facebook


