Atithi Shikshak Niyamitikaran News: अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण और सैलरी पर आ गया शिक्षा मंत्री का जवाब, जानिए लंबे आंदोलन के बाद किन मांगों पर सरकार ने लिया फैसला
Atithi Shikshak Niyamitikaran News: अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण और सैलरी पर आ गया शिक्षा मंत्री का जवाब, जानिए लंबे आंदोलन के बाद किन मांगों पर सरकार ने लिया फैसला

Atithi Shikshak Niyamitikaran News: अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण और सैलरी पर आ गया शिक्षा मंत्री का जवाब, जानिए लंबे आंदोलन के बाद किन मांगों पर सरकार ने लिया फैसला / Image: AI Generated
- अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण का मुद्दा
- अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण पर शिक्षा मंत्री का जवाब
- अवकाश अवधि में मानदेय भुगतान का भी फिलहाल कोई प्रावधान नहीं
भोपाल: Atithi Shikshak Niyamitikaran News स्कूल खुलते ही प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी देखने को मिलती है। कई जगहों में तो शिक्षकों की कमी से आक्रोशित ग्रामीण स्कूल में ताला तक जड़ देते हैं। ऐसे शिक्षा विभाग बच्चों के शिक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने की जिम्मेदारी अतिथि शिक्षकों को सौंपती है, जिन्हें एक निश्चित समय के लिए नियुक्त किया जाता है। अतिथि शिक्षक काम तो पूरा रेगुलर शिक्षक वाला ही करते हैं, लेकिन उन्हें सैलरी से लेकर सुविधाएं नाम मात्र की मिलती है। हालांकि नियमितीकरण सहित कई मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों ने कई बार मोर्चा खोला, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई खास पहल नहीं की गई है। वहीं, अब अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण,वेतन भुगतान सहित अन्य सुविधाओं को लेकर शिक्षा मंत्री का जवाब आ गया है।
क्या अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण होगा?
Atithi Shikshak Niyamitikaran News दरअसल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अशोक नगर विधायक इंजीनियर हरिबाबू राय ने सदन में अतिथि शिक्षकों को लेकर सवाल लगाया था। उन्होंने सदन के पटल पर अपना सवाल रखते हुए पूछा था कि राज्य के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की वर्तमान संख्या जिला एवं विकासखंडवार कितनी है? क्या शासन के संज्ञान में यह तथ्य है कि अनेक अतिथि शिक्षक कई वर्षों से निरंतर शिक्षण कार्य कर रहे हैं, फिर भी उनका नियमितीकरण नहीं किया गया है? क्या राज्य सरकार द्वारा अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण अथवा उन्हें स्थायी सेवा में समायोजित करने संबंधी कोई नीति, प्रस्ताव अथवा विचाराधीन योजना तैयार की गई है?
उन्होंने अपने सवाल में आगे पूछा था कि ''क्या अवकाश अवधि (ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन अथवा अन्य स्वीकृत अवकाश) के दौरान अतिथि शिक्षकों को वेतन/मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है? क्या राज्य सरकार अतिथि शिक्षकों को अवकाश अवधि में भी मानदेय /वेतन प्रदान करने पर विचार कर रही है?
अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण पर शिक्षा मंत्री का जवाब
विधायक इंजीनियर हरिबाबू राय के सवाल का लिखित जवाब पेश करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह कहा है कि ''अतिथि शिक्षकों को सीधे नियमितिकरण का कोई प्रावधान नहीं है। मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा (शैक्षणिक संवर्ग) सेवा शर्ते एवं भर्ती नियम 2018 में संशोधित नियम दिनांक 27.12.2024 अनुसार शैक्षणिक संवर्ग अंतर्गत सीधी भर्ती के शिक्षकों के विज्ञापित पदों की 50 प्रतिशत रिक्तियां म.प्र. शासन द्वारा संचालित शासकीय विद्यालयों में ऐसे अतिथि शिक्षक जिनके द्वारा न्यूनतम तीन शैक्षणिक सत्रों में 200 दिवस (प्रतिसत्र न्यूनतम 30 दिवस) के रूप में कार्य किया हो, के लिये आरक्षित है। पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने एवं तदुपरांत चयन परीक्षा से मेरिट क्रम में नियुक्ति का प्रावधान है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अवकाश की अवधि में अतिथि शिक्षकों को भुगतान का कोई प्रावधान नहीं है। वहीं, अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अतिथि शिक्षक व्यवस्था अस्थायी व्यवस्था है, नियमितीकरण पर सरकार कोई विचार नहीं कर रही है।
https://youtu.be/DbJypoZoBJo
इन मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों ने खोला था मोर्चा
- नियमितीकरण के लिए विशेष परीक्षा और रिक्त पदों में आरक्षण
- शिक्षक भर्ती में बोनस अंक और पात्रता में छूट
- स्कोर कार्ड में अनुभव अंकों की वृद्धि
- 12 माह का वार्षिक अनुबंध और सेवा निरंतरता
- सामाजिक सुरक्षा : बीमा, पीएफ और स्वास्थ्य सुविधाएं
- ई-अटेंडेंस सुधार और लंबित मानदेय का भुगतान
ये भी पढ़ें
- Rajya Sabha Vande Mataram Bill: राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश, विरोध करने पर मिलेगी कड़ी सजा और जुर्माने का भी प्रावधान
- Paper Leak Law in India: पेपर लीक करने वालों को 10 साल की सज़ा... 10 करोड़ का जुर्माना, मोदी कैबिनेट ने लगाई मुहर, जानिए कानून में और क्या-क्या प्रावधान
- Today Live Breaking News and Updates 24 July 2026: मोदी कैबिनेट ने पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी, 10 साल की सजा का प्रावधान
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शिक्षा मंत्री के अनुसार फिलहाल अतिथि शिक्षकों के सीधे नियमितीकरण का कोई प्रावधान नहीं है और सरकार इस पर विचार नहीं कर रही है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Atithi Shikshak Niyamitikaran News: Education Minister Statement on Guest Teacher Regularization
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am