CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 24 July 2026: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया पद से इस्तीफा.. अगले साल पंजाब में होने वाले है विधानसभा के चुनाव

Today Live Breaking News and Updates 24 July 2026: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस्तीफा दिया, अब पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

Today Live Breaking News and Updates 24 July 2026: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया पद से इस्तीफा.. अगले साल पंजाब में होने वाले है विधानसभा के चुनाव

Today Live Breaking News and Updates 24 July 2026

Modified Date: September 8, 2026 / 06:12 pm IST
Published Date: July 24, 2026 8:54 am IST

Today Live Breaking News and Updates 24 July 2026:  नई दिल्ली: पंजाब भाजपा के सीनियर नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल जून में ही समाप्त हो चुका था। ऐसे में अब उनके पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाने की संभावना जताई जा रही है।

पंजाब चुनाव पर नजर

सूत्रों के मुताबिक, रवनीत सिंह बिट्टू अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में मैदान में उतर सकते हैं। पिछले कुछ समय से वह राज्य में भाजपा को मजबूत करने और संगठन का आधार बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा की कोशिश आम आदमी पार्टी शासित पंजाब में अगले विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की है। माना जा रहा है कि इसी रणनीति के तहत बिट्टू चुनावी राजनीति पर पूरा ध्यान देंगे।

2024 में भाजपा में हुए शामिल

Today Live Breaking News and Updates 24 July 2026:  रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। इसके बाद कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल के इस्तीफे से खाली हुई राजस्थान की राज्यसभा सीट पर उन्हें शेष कार्यकाल के लिए सांसद बनाया गया था।


नई दिल्ली: सरकार ने आखिरकार शुक्रवार को एनटीए में बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 लोगों को बर्खास्त कर दिया है। उनमें से कुछ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगीशिक्षा सुधार और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर गंभीर नजर आ रही नरेंद्र मोदी सरकार अब नेशनल एजुकेशन एजेंसी एनटीए (NTA) में बड़े फेरबदल की तैयारी में है। अब सरकार ढांचागत बदलाव करने की तैयारी में है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए में बहुत बड़ा फेरबदल होगा। पूरा ढांचा बदला जाएगा। कई लोगों को NTA से निकाला जाएगा। सरकार ने बड़ी तैयारी की है।

Today Live Breaking News and Updates 24 July 2026:  सरकार और CJP के बीच कंस्टीट्यूशन हॉल में हुई बैठक समाप्त हो गई है। सरकार की ओर से जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जबकि CJP की ओर से सौरभ दास और रांका बैठक में शामिल हुए। बैठक में मृतक छात्रों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा, पेपर लीक के आरोपियों के लिए 10 साल की सजा का प्रावधान और 20 जुलाई के प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर कोई FIR दर्ज नहीं किए जाने पर सहमति बनी। हालांकि, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई सहमति नहीं बन सकी। सरकार ने बाकी मुद्दों पर विचार के लिए कल दोपहर 2 बजे तक का समय मांगा

Today Live Breaking News and Updates 24 July 2026: नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी धरना प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी कैबिनेट ने पेपर लीक संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। ये विधेयक अगले हफ्ते संसद में पेश हो सकता है। पेपर लीक करने का दोषी पाया जाता है, तो 10 साल की सजा का प्रावधान है। पेपर लीक माफियाओ के ख़िलाफ़ कड़े प्रावधान होंगे। स्पेशल फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट लीगल बैकिंग मिलेगी और फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट को यह अधिकार होगा कि वह तीन महीनों में जांच कर फैसला दे। इसके अलावा पेपर लीक मामले में 10 साल की सज़ा और 10 करोड़ का जुर्माना का प्रावधान होगा।

 

संसद में विपक्षी सांसदों का हंगामा आज भी जारी रहा। मॉनसून सत्र के पांचवे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में वंदे मातरम् को कानूनी सुरक्षा देने के उद्देश्य से एक अहम बिल पेश किया।

 

संसद के मॉनसून सत्र का आज पांचवा दिन है। संसद में विपक्षी सांसदों का हंगामा आज भी जारी रहा। विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए है। विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।