BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bhopal News: राजधानी भोपाल में धुंए की तरह फैल रहा डेंगू और चिकनगुनिया, लगातार बढ़ रहे मरीज, इन इलाको में हालात ज्यादा खराब…

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तक डेंगू के 104 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, डेंगू से 4 …

bhopal news

bhopal news

muskan mishra
Published: 07 Oct 2025 | 7:27 amModified: 07 Oct 2025 | 7:27 am
HIGHLIGHTS
  1. भोपाल में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों में इज़ाफा
  2. अब तक डेंगू के 104 और चिकनगुनिया के 70 मरीज सामने आए
  3. चिकनगुनिया की संक्रमण दर 3.49%, डेंगू से ज्यादा खतरनाक

Bhopal News: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी में डेंगू और चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित रोगों ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। हर गुजरते दिन के साथ इन बीमारियों के मामलों में इज़ाफा हो रहा है। वर्ष 2025 में अब तक डेंगू के 104 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि चिकनगुनिया की पॉजिटिव दर डेंगू से भी अधिक पाई गई है, जबकि उसकी जांच डेंगू से चार गुना कम हुई है।

क्या कहते हैं आकड़े ?

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 7971 लोगों की डेंगू जांच की जा चुकी है, जिनमें से 104 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके विपरीत, सिर्फ 2006 लोगों की चिकनगुनिया जांच में ही 70 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। यानी, डेंगू की पॉजिटिव दर 1.31% है, जबकि चिकनगुनिया की पॉजिटिव दर 3.49% रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि राजधानी में चिकनगुनिया डेंगू से भी तेज़ी से फैल रहा है।

कहां सबसे ज़्यादा खतरा?

Bhopal News: भोपाल के टीटी नगर, बागसेवनियां, शाहजहांनाबाद और इब्राहिमपुरा जैसे इलाके इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन इलाकों को मच्छरों के प्रजनन स्थल माना जा रहा है, जहां गंदगी, जलभराव और खुले कंटेनरों में जमा पानी से मच्छर तेजी से पनप रहे हैं।

सितंबर में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट बताती है कि जनवरी से अगस्त 2025 तक डेंगू के 68 मरीज मिले थे, जबकि सिर्फ सितंबर महीने में ही 36 से अधिक मरीज सामने आए। यानी एक ही महीने में डेंगू के मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले अक्टूबर-नवंबर के महीनों में स्थिति और बिगड़ सकती है अगर रोकथाम के उपाय न किए गए।

लक्षण नजर आते ही कराएं जांच

Bhopal News: डॉक्टरों के अनुसार, यदि किसी को तेज़ बुखार के साथ सर्दी, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द या मांसपेशियों में जकड़न महसूस हो तो 24 घंटे के भीतर डेंगू और चिकनगुनिया की जांच कराना ज़रूरी है। राजधानी के जेपी अस्पताल, हमीदिया, बीएमएचआरसी, एम्स सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध है।

बचाव ही सबसे अच्छा उपाय

Bhopal News: चिकनगुनिया और डेंगू दोनों ही मच्छरों से फैलते हैं, और इनका कोई विशेष इलाज नहीं है, इसलिए रोकथाम ही सबसे कारगर उपाय है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो हर नागरिक को निम्नलिखित सावधानियों का पालन करना चाहिए:

  • आसपास जलभराव न होने दें

  • कूलर, गमले, टंकियों की सफाई नियमित करें

  • पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें

  • मच्छरदानी और रिपेलेंट का इस्तेमाल करें

  • बुखार होने पर खुद से दवा न लें, डॉक्टर से संपर्क करें

read more: MP Police Bharti: 8 साल बाद बड़ी भर्ती करने जा रही मोहन सरकार, हो जाएं तैयार, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन...

read more: Aaj Ka Rashifal 7th October 2025: आज भगवान हनुमान करेंगे हर कार्य मंगल.. इस राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें राशिफल

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हां, भोपाल में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 104 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bhopal News: Dengue and Chikungunya are spreading like smoke in the capital Bhopal, patients are continuously increasing, the situation here is worse...

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm