CM Dr. Mohan Yadav Meeting: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, लव जिहाद मामले समेत इन मुद्दों पर पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा…CM Dr. Mohan Yadav Meeting: CM Dr. Mohan Yadav reviewed the law and order situation
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा,
- त्योहारों पर सतर्क रहे पुलिस, सोशल मीडिया पर भी रखें नजर,
- मध्यप्रदेश में नक्सल नियंत्रण में ऐतिहासिक सफलता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,
भोपाल: CM Dr. Mohan Yadav Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार देर रात पुलिस मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस बैठक में डीजीपी कैलाश मकवाना और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान को लेकर गंभीर विचार व्यक्त किया और कहा कि "जनप्रतिनिधियों को यथोचित सम्मान देना परंपरा और नियम दोनों ही हैं।" उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व सरकारों के समय में निर्धारित प्रोटोकॉल का समुचित पालन अब सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में गंभीर है और नियमों का पालन सख्ती से कराया जाएगा।
CM Dr. Mohan Yadav Meeting: बैठक में मुख्यमंत्री ने भोपाल में निजी कॉलेज की तीन छात्राओं के साथ हुए लव जिहाद के मामले पर चिंता जताते हुए पुलिस को शिक्षण संस्थाओं में अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि "प्रदेशभर में शिक्षण संस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि कोई भी अवैध गतिविधि न हो।" मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन संस्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और दोषियों को बख्शा न जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की बात करते हुए कहा कि "किसी भी स्थिति में प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने पाए।" उन्होंने पुलिस अधिकारियों को प्रदेशभर में शांति बनाए रखने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए, खासकर आने वाले पर्वों और त्योहारों के दौरान। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस बल को अलर्ट मोड में रखा जाए और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बल तैनात किया जाए।
Read More : गौतम गंभीर को धमकी भरा ईमेल भेजने का आरोप, इंजीनियरिंग का छात्र गिरफ्तार
CM Dr. Mohan Yadav Meeting: नक्सलवाद के खिलाफ राज्य सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि "प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान में लगातार सफलता मिल रही है, और बालाघाट जिले को अब नक्सली गतिविधियों से मुक्त किया गया है।" उन्होंने यह भी कहा कि "प्रदेश में अगले वर्ष तक नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा कर दिया जाएगा।" नक्सलियों के खिलाफ नवीनतम तकनीक और संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है, साथ ही स्थानीय समुदायों को सुरक्षा तंत्र से जोड़ा जा रहा है। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "पुलिस विभाग लगातार चुनौतियों का सामना करते हुए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है।" उन्होंने पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए आउट ऑफ टर्म प्रमोशन और भत्तों का भी आश्वासन दिया।
Read More : भोपाल में कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ रेप का मामला, आरोपी फरहान के मोबाइल में कई छात्राओं के अश्लील वीडियो
CM Dr. Mohan Yadav Meeting: मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा अगर कोई भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर फैलती है तो उसे तुरंत खंडन किया जाए और सही जानकारी दी जाए।" पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर आने वाले कंटेंट की बारीकी से मॉनिटरिंग करने और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिसमें जनप्रतिनिधियों के सम्मान, नक्सलवाद, अपराध नियंत्रण और सोशल मीडिया पर निगरानी जैसे मुद्दे शामिल थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Dr. Mohan Yadav Meeting: CM Dr. Mohan Yadav reviewed the law and order situation
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm