गौतम गंभीर को धमकी भरा ईमेल भेजने का आरोप, इंजीनियरिंग का छात्र गिरफ्तार
threatening email to Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में इंजीनियरिंग का छात्र गिरफ्तार

threatening email to Gautam Gambhir
- इंजीनियरिंग के 21 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया
- 22 अप्रैल को गंभीर को एक संदिग्ध जीमेल अकाउंट से धमकी भरे ईमेल भेजे
नयी दिल्ली: threatening email to Gautam Gambhir, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में कथित मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे इंजीनियरिंग के 21 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान गुजरात के जिग्नेशसिंह परमार के रूप में हुई है और उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने कहा कि परमार ने 22 अप्रैल को गंभीर को एक संदिग्ध जीमेल अकाउंट से धमकी भरे ईमेल भेजे थे। यह वही दिन था जब आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम. हर्षवर्धन ने एक बयान में कहा, ‘‘परमार इंजीनियरिंग का छात्र है। उसके परिवार का दावा है कि वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहा है। आगे की जांच की जा रही है।’’
पुलिस ने पहले कहा था कि उसे गौतम गंभीर से जुड़े एक ईमेल आईडी पर कथित धमकी भरा मेल मिलने की जानकारी मिली है। धमकी भरे ईमेल के स्क्रीनशॉट के साथ राजेंद्र नगर पुलिस थाना में ईमेल के जरिये शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंभीर को दो धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिनमें लिखा था, ‘‘मैं तुम्हें मार दूंगा’’ और भेजने वाले का नाम ‘‘आईएसआईएस कश्मीर’’ था।
डीसीपी ने बयान में कहा, ‘‘गौतम गंभीर को पहले से ही दिल्ली पुलिस की सुरक्षा प्राप्त है। हम विशिष्ट सुरक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी नहीं करते हैं।’’ यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को धमकी मिली हो। इससे पहले 2022 में भी उन्हें इसी तरह की धमकियां मिली थीं, जिसके बाद अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Engineering student arrested for sending threatening email to Gautam Gambhir

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm