Face To Face Madhya Pradesh: मजहब देखकर नौकरी..MP में नया बखेड़ा, क्या धर्म के आधार पर किसी को नौकरी से वंचित करना जायज है?
Face To Face Madhya Pradesh: मजहब देखकर नौकरी..MP में नया बखेड़ा, क्या धर्म के आधार पर किसी को नौकरी से वंचित करना जायज है?

Face To Face Madhya Pradesh/ Image Credit: IBC24
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: भोपाल के एक होर्डिंग ने आज पूरे एमपी का सियासी पारा हाई कर ऱखा था। होर्डिंग में हिंदू धर्म के कारिगरों मसलन हलवाई, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक के नंबर देकर उनसे काम करवाने की अपील की गई थी। अब कुछ लोग इसे ठीक बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे समाज को बांटने वाला, लेकिन सवाल ये है कि ये कोई पहला मामला है नहीं जब ऐसे पोस्टर्स जारी किए गए हों बिलीव सिस्टम अलग होने के आधार पर क्या किसी को नौकरी से वंचित किया जाना चाहिए तो इसके तमाम पहलुओं पर बात करेंगे।
भोपाल में होर्डिंग ने सियासी बवाल मचा दिया। भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में लगे होर्डिंग में लिखा है कि इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक से लेकर हलवाई तक का काम हिंदुओं को ही दिया जाए। इसमें बाकायदा उनके नाम और नंबर भी लिखे गए हैं और होर्डिंग लगाने वाले दंपत्ति का इसके पीछे का तर्क भी कुछ अलग ही है। होर्डिंग को हिंदू संगठन के कुछ लोग ठीक मान रहे हैं तो दूसरी तरफ मुस्लिम धर्म के संगठनों ने इस पोस्टर पर कड़ी आपत्ति जताकर इसका विरोध किया है।
Face To Face Madhya Pradesh: विवाद बढ़ा तो नगर निगम और पुलिस ने तत्काल होर्डिंग को हटाया। इधर मुस्लिम वर्ग ने जहांगीराबादथाना पहुंचकर होर्डिंग लगाने वाले लोगो पर कार्रवाई की मांग की। विवाद के बाद होर्डिंग हटा दिया गया हो लेकिन पोस्टर लगाने वाली महिला और जागौरी समिति के लोग कह रहे हैं कि अब वो घर-घर जाकर लोगों से अपील करेंगे कि सिर्फ हिंदू समाज के लोगों से ही काम कराएं। भोपाल में इससे पहले दीवाली के मौके पर ऐसे पोस्टर्स भी देखने को मिले थे, लेकिन सवाल ये है कि क्या इस तरह पोस्टर समाज को किस दिशा में लेकर जा रहे हैं ?
लेखक के बारे में
Web Title: Job based on religion...new controversy in MP, is it justified to deny job to someone on the basis of religion?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm