Pratima Bagri News: भाई का नाम गांजा तस्करी में आते ही बढ़ी मंत्री प्रतिमा बागरी की मुश्किलें, बीजेपी दफ्तर तलब कर संगठन ने मांगा जवाब, मंत्री को लगी फटकार
मध्य प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की मुश्किलें उस वक्त बढ़ गईं, जब उनके भाई का नाम गांजा तस्करी मामले में सामने आया।

pratima bagri news
- राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी बीजेपी दफ्तर तलब
- भाई का नाम गांजा तस्करी में आने के बाद संगठन ने किया तलब
- प्रतिमा बागरी को लगी फटकार
Pratima Bagri News: भोपाल: मध्य प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की मुश्किलें उस वक्त बढ़ गईं, जब उनके भाई का नाम गांजा तस्करी मामले में सामने आया। इस मामले के बाद भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंत्री प्रतिमा बागरी को प्रदेश भाजपा कार्यालय तलब किया है। संगठन स्तर पर इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी बीजेपी दफ्तर तलब
जानकारी के अनुसार, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और हितानंद शर्मा ने तलब किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मंत्री प्रतिमा बागरी को इस पूरे मामले को लेकर संगठन की ओर से फटकार भी लगाई गई और उनसे उनके भाई की गिरफ्तारी व आरोपों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया।
आधे घंटे तक चली यह बैठक
Pratima Bagri News: बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई यह बैठक करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें मंत्री प्रतिमा बागरी और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच गहन चर्चा हुई। संगठन यह जानना चाहता है कि उनके भाई का कथित रूप से गांजा तस्करी जैसे गंभीर मामले में नाम कैसे सामने आया और इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मंत्री की जानकारी और भूमिका क्या रही।
प्रतिमा बागरी को लगी फटकार
Pratima Bagri News: सूत्रों का कहना है कि भाजपा संगठन इस बात को लेकर सख्त है कि पार्टी की छवि पर किसी भी तरह का दाग न लगे। ऐसे में किसी मंत्री या जनप्रतिनिधि के परिजन का नाम आपराधिक गतिविधियों में आने को संगठन बेहद गंभीरता से ले रहा है। यही कारण है कि प्रतिमा बागरी को तत्काल तलब कर उनसे जवाब मांगा गया।
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Minister Pratima Bagri's troubles escalated after her brother's name surfaced in a marijuana smuggling case.
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
