Face To Face Madhya Pradesh: रेत माफिया या पेट माफिया? बयान पर घमासान.. क्या सत्ता की शह पर सरकारी अमले पर हमला कर रहे हैं तस्कर
Face To Face Madhya Pradesh: रेत माफिया या पेट माफिया? बयान पर घमासान.. क्या सत्ता की शह पर सरकारी अमले पर हमला कर रहे हैं तस्कर

Face To Face Madhya Pradesh/ Image Credit: IBC24
- भिंड-मुरैना में रेत माफिया की गुंडागर्दी।
- ग्वालियर-चंबल में रेत माफिया की पुलिस-वन विभाग से भिंडत की खबरें सामान्य हो चुकी है।
- कई बार तो अधिकारियों पर जानलेवा फायरिंग भी की जाती है।
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: आप खुद सोचिए यदि ये आपके इलाके में 30 साल से अवैध रेत खनन चल रहा होगा तो क्या आपको नहीं पता होगा, लेकिन सरकार के एक माननीय के साथ ऐसा ही है। मंत्री जी का नाम है एदल सिंह कंसाना जो उस जिले से आते है, जहां सबसे ज्यादा अवैध रेत खनन होता है, लेकिन मंत्री जी है कि मानते ही नहीं कहते है ये रेत नहीं पेट माफिया है।
भिंड-मुरैना में रेत माफिया की गुंडागर्दी की ये तस्वीरें टीवी पर चली। पेपर में भी छपी लेकिन ये नहीं दिखी तो इलाके के मंत्री एदल सिंह कंसाना हो कंसाना कृषि मंत्री है लेकिन अवैध रेत खनन की शायद पूरी जानकारी रखते है और शायद लोकतंत्र के जिस मंदिर में उन्होंने सच बोलने की शपथ ली है वहां दावा करते हैं कि रेत माफिया है ही नहीं। जरा एदल सिंह कंसाना के बारे में जान लीजिए,(ग्राफिक्स इन)जनपद पंचायत अध्यक् और कृषि उपज मंडी समिति के संचालक से राजनीति शुरु करने वाले कंसाना 1993 और 1998 में बीएसपी से विधायक रहे,लेकिन जब दिग्विजय सिंह में दम दिखा तो कांग्रेस पहुंच गए 2008,2018 में विधायक बने,दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री भी रहे है,लेकिन 2020 में सिंधिया के साथ फिर पलटी मारी और बीजेपी का साथ थाम लिया,उपचुनाव हारे लेकिन 2023 का चुनाव सुमावली सीट से जीतकर फिर मंत्री बन गए।
माननीय का इतना परिचय देखकर आप समझ ही गए होंगे कि उन्हें खुद का फायदा कितना पसंद है। कंसाना जिस सुमावली सीट से विधायक है वो गुर्जर बहुल है,जहां राजघाट,कैथरी,कैमरा,बरवासेन,रिटोरा,मऊखेड़ा कुड़ारा घाट आते है,और यहां रेत माफिया के जितने भी लोडर,ट्रैक्टर,जेसीबी,हाईड्रा है वो सभी गुर्जर समुदाय के ही है,यहां ने माइनिंग की टीम कुछ कर पाती है न पुलिस और वन विभाग,आखिर ऐसा क्यों होता है इसका जवाब खुद मंत्री जी दे ही रहे हैं।
सुमावली सीट पर सिकरवार परिवार का भी खासा वर्चस्व है और वो लगातार अवैध रेत खनन का विरोध करते रहे है लेकिन कंसाना के गुर्जर समुदाय के बढ़ते रसूख के कारण कुछ हो नहीं पाता। अब जब मुद्दा विधानसभा के गलियारों में गूंजा तो कंसाना को जवाब देना पड़ा जिसे आप दो बार सुन भी चुके है और समझ भी चुके होंगे। जाहिर है गेंद जैसे ही कांग्रेस के पाले में पहुंची उसने देर नहीं की और बीजेपी इसे कंसाना की निजी राय बता कर उससे बचने में जुट गई।
Read More: विधानसभा से 6 महीने के लिए निलंबित किए गए 18 बीजेपी विधायक, पार्टी ने घोर अन्याय बताया
Face To Face Madhya Pradesh: ग्वालियर-चंबल में रेत माफिया की पुलिस-वन विभाग से भिंडत की खबरें सामान्य हो चुकी है। यहां रेत माफिया इतना बेखौफ है कि यदि पुलिस कुछ वाहनों को जब्त करके थाने में लाती भी है तो भीड़ वहां पहुंच कर उसे छुड़ा भी लेती है। कई बार तो अधिकारियों पर जानलेवा फायरिंग भी की जाती है और ऐसे में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के बयान निश्चित ही अवैध खनन रोकने वालों का हौसला तो कमजोर करते ही है।
लेखक के बारे में
Web Title: Sand mafia or stomach mafia? Controversy over the statement.. Are smugglers attacking government officials at the behest of the government
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm