BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा

मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा

मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 7:43 pmModified: 01 Oct 2026 | 7:43 pm

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) डिजिटल ऋण मंच मनीव्यू लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को 34 रुपये के निर्गम मूल्य से करीब 59 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 55.61 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 63.55 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के दौरान यह 82.35 प्रतिशत बढ़कर 62 रुपये तक पहुंच गया। अंत में यह 58.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54.03 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर शेयर 55 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 61.76 प्रतिशत अधिक है। यह अंत में 58.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53.88 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 9,510.53 करोड़ रुपये रहा।

मनीव्यू के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 98.46 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 1,092 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 32-34 रुपये प्रति शेयर था।

आईपीओ में 750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए थे, जबकि मौजूदा शेयरधारकों ने 10.05 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की थी। ऊपरी मूल्य दायरे के आधार पर ओएफएस का मूल्य 342 करोड़ रुपये था।

नए शेयरों की बिक्री से जुटाई गई राशि में से 325 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के ऋण कारोबार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा, जबकि 250 करोड़ रुपये उसकी एनबीएफसी अनुषंगी के पूंजी आधार को बढ़ाने में लगाए जाएंगे। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा।

भाषा योगेश अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा

People also search for:Share Lead MoneyView
दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

01 Oct 2026 | 8:28 pm
यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़

01 Oct 2026 | 8:24 pm
एचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी

एचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 8:21 pm
हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार

हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार

01 Oct 2026 | 8:13 pm
हिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा

हिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा

01 Oct 2026 | 8:11 pm
कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया

कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया

01 Oct 2026 | 8:07 pm
सीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म

सीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म

01 Oct 2026 | 8:05 pm
बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

01 Oct 2026 | 7:53 pm