BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

सोना 500 रुपये चढ़ा, चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट

सोना 500 रुपये चढ़ा, चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट

सोना 500 रुपये चढ़ा, चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 7:31 pmModified: 01 Oct 2026 | 7:31 pm

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी आई और यह 500 रुपये बढ़कर 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। रुपये के कमजोर होने और मजबूत वैश्विक रुख के कारण सोने में तेजी को समर्थन मिला।

इससे पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी की कीमत 5,000 रुपये घटकर 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई, जबकि बुधवार को यह 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

दो सत्रों में सुधार के बावजूद, इस सप्ताह सोने की कीमत में 2,800 रुपये या लगभग दो प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि चांदी की कीमत में 10,000 रुपये या 4.2 प्रतिशत की कमी आई।

रुपये के 96-प्रति-डॉलर के स्तर से नीचे आने से घरेलू सोने की कीमतों को कुछ सहारा मिला। बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 96.31 पर बंद हुआ, जो दो महीने से ज्यादा समय में इसका सबसे कमजोर स्तर है।

‘गांधी जयंती’ के अवसर पर शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद रहेंगे।

ब्रोकरेज मंच लेमन के शेध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदें कम हुईं, जिससे बृहस्पतिवार को सोने में तेजी आई, जबकि डॉलर में तेजी के बीच चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहा।

वैश्विक बाजार में, हाजिर सोना 11.94 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 4,169.06 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 60.79 डॉलर प्रति औंस हो गई।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘महंगाई के आंकड़े नरम रहने से सोने की कीमतों में तेजी आई। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने इस तेजी को रोक दिया, क्योंकि होर्मुज में अनिश्चितता बनी हुई है।’’

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, मौद्रिक नीति के नजरिये के बारे में आगे के संकेतों के लिए निवेशकों का ध्यान अब आने वाले अमेरिकी आईएसएम विनिर्माण पीएमआई, साप्ताहिक बेरोजगारी दावों और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर होगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सोना 500 रुपये चढ़ा, चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट

People also search for:Delhi-BullionDelhi-Bullion
हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार

हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार

01 Oct 2026 | 8:13 pm
हिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा

हिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा

01 Oct 2026 | 8:11 pm
कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया

कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया

01 Oct 2026 | 8:07 pm
सीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म

सीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म

01 Oct 2026 | 8:05 pm
बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

01 Oct 2026 | 7:53 pm
मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा

मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
आर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

आर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 7:41 pm
पेट्रोल पंप पर डीजल की बिक्री सीमित करने की किसी को अनुमति नहीं : सरकार

पेट्रोल पंप पर डीजल की बिक्री सीमित करने की किसी को अनुमति नहीं : सरकार

01 Oct 2026 | 7:37 pm