BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Face To Face Madhya Pradesh: ‘उचक्का’ वाला बयान..मच गया घमासान, क्या सियासी लड़ाई में धार्मिक हस्तियों को घसीटना सही हैं?

Face To Face Madhya Pradesh: ‘उचक्का’ वाला बयान..मच गया घमासान, क्या सियासी लड़ाई में धार्मिक हस्तियों को घसीटना सही हैं?

Face To Face Madhya Pradesh/ Image Credit: IBC24

Face To Face Madhya Pradesh/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 19 Feb 2025 | 11:18 pmModified: 19 Feb 2025 | 11:18 pm

भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh:  मप्र में कांग्रेस नेता के एक कमेंट से बवाल मच गया है। ये कमेंट उन्होंने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पर किया है । इस कमेंट पर कांग्रेस ने विवाद के बाद भी न तो माफी नहीं मांगी, न ही खेद जताया। इधर एक हिंदू संगठन ने इस विवाद में घी में आग डालने का काम किया है। उसने कमेंट करने वाले के मुह पर कालिख पोतने वाले को इनाम देने की घोषणा कर दी तो वहीं भाजपा भी हमलावर है।

Read More: Rekha Gupta Delhi CM: दिल्ली की चौथी महिला CM होंगी रेखा गुप्ता.. शालीमार बाग़ से विधायक, जानें BJP में कैसा रहा है उनका सियासी सफर

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उचक्का कह कर कांग्रेस बुरी फंसी है। धीरेंद्र शास्त्री को उचक्का कहने वाले मुकेश नायक का मुंह काला करने के लिए संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता ढूंढ रहे हैं। फिलहाल नायक के बयान पर ना सिर्फ भगवा ब्रिगेड और बीजेपी नेता नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं। बल्कि कांग्रेस खेमे में भी नायक के बयान का विरोध हो रहा है, लेकिन सवाल तो ये खड़ा हो रहा है कि मुकेश नायक के बयान पर कांग्रेस के जिम्मेदार क्यों खामोश हैं। बीजेपी नेता भी कह रहे हैं कि क्या ये माना जाए कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के इशारे पर ही मुकेश नायक ऐसा बयान दे रहे हैं, क्योंकि मुकेश नायक का बयान इसलिए व्यक्तिगत बयान नहीं कहा जा सकता क्योंकि उनके बयान को खुद कांग्रेस के अधीकृत वॉट्सएप ग्रुप से जारी किया गया है, जाहिर है अब पूरी कांग्रेस बीजपी नेताओं के निशाने पर है।

Read More: CG Ki Baat: हार से बेचैन कांग्रेस ने फिर EVM पर उठाए सवाल! EVM के बिना क्या कांग्रेस की राजनीति अधूरी है ? 

दरअसल मुकेश नायक ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ जब उलजलूल बयान दिया तब उनके आस पास कांग्रेस के सीनियर नेता भी मौजूद थे। नायक के बयान का समर्थन पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी किया। मुकेश नायक के बयान पर बवाल की खबर मिलते ही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी नायक से मुलाकात की, लेकिन मुलाकात के बाद फिर मुकेश नायक ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ नया बयान जारी कर दिया। जाहिर है मुकेश नायक के बयान पर अब तक कोई एक्शन ना लेना ये बता रहा है कि पूरी कांग्रेस पार्टी का ये अधिकृत बयान है, क्योंकि मुकेश नायक फिलहाल कांग्रेस के मीडिया प्रभारी भी हैं।

Face To Face Madhya Pradesh: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपत्तीजनक बयान देकर कांग्रेस ने खुद पर आफत मोल ले ली है। वो भी तब जब कमलनाथ,नकुलनाथ,उमंग सिंघार,आलोक चतुर्वेदी सरीखे कांग्रेस नेता खुद शास्त्री के दरबार में माथा टेकते रहे हैं। जाहिर है कांग्रेस के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व का राग अलापना अब इतना आसान भी नहीं होगा। क्योंकि धीरेंद्र शास्त्री के देशभर में करोड़ों फॉलोअऱ हैं और मुकेश नायक के बयान की अब हर तरफ से निंदा हो रही है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: 'Uchhakka' statement created a ruckus, is it right to drag religious figures into political battles?

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm