बिहार के नवादा में स्कूल वैन पलटने से एक बच्ची की मौत, 20 छात्र घायल

Ads

बिहार के नवादा में स्कूल वैन पलटने से एक बच्ची की मौत, 20 छात्र घायल

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 10:21 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 10:21 PM IST

नवादा, 13 अप्रैल (भाषा) बिहार के नवादा जिले में सोमवार को एक स्कूल वैन पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य छात्र घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर रोड पर हुई।

गोविंदपुर थाने के प्रभारी विजय कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘सुबह करीब आठ बजे यहां कमालपुर रोड पर एक स्कूल वैन पलट गई। हादसे में लगभग 10 वर्ष की एक बच्ची की मौत हो गई।’

उन्होंने बताया कि 20 छात्र इस दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हो गए, जिनकी उम्र 8 से 10 वर्ष के बीच है।

कुमार ने कहा, ‘सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें नवादा के एक अस्पताल भेज दिया गया। बाद में 19 छात्रों को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक का इलाज जारी है।’

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब