मुरैना। Morena Road Accident: मध्यप्रदेश में आए दिन सड़क हादसे में कई लोग अपनी जान गवां रहे है। इसी बीच मुरैना से भीषण रोड एक्सीडेंट (Morena Truck Accident) की खबर सामने आ रही है। यहां नेशनल हाईवे-44 पर एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कई महिलाओं को कुचल दिया, जिससे 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है।
Morena Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-44 पर हुआ है, बताया जा रहा है कि दिल्ली जा रहे एक ट्रक ने कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami Accident) का जश्न देखकर घर लौट रही तीन महिलाओं कुचलते (Truck Crushed Women) हुए दुकानों में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया।
फ़िलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। सभी मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया गया है।
Morena, Madhya Pradesh: Three women were killed after a truck heading towards Delhi hit them while they were returning home late at night after witnessing Krishna Janmashtami celebrations pic.twitter.com/Ew5khgyaIU
— IANS (@ians_india) September 5, 2026