Bihar News: ‘तो मेरी शादी क्यों कराई?’, तेज प्रताप यादव पर एक्शन के बाद पत्नी ऐश्वर्या ने लालू यादव से पूछा सवाल
Bihar News: ‘तो मेरी शादी क्यों कराई?’, तेज प्रताप यादव पर एक्शन के बाद पत्नी ऐश्वर्या ने लालू यादव से पूछा सवाल

Bihar News
- तेज प्रताप यादव को RJD और परिवार दोनों से निकाला गया
- पत्नी ऐश्वर्या राय ने तेज प्रताप पर लगाए गंभीर निजी आरोप।
- तेजस्वी यादव ने भी तेज प्रताप से दूरी बनाते हुए पिता के फैसले का समर्थन किया।
पटना: Bihar News इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने को है। लेकिन इससे पहले बिहार में लालू परिवार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है, लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से निष्काशित कर दिया है और परिवार से भी बाहर कर दिया है।
Bihar News जिसके बाद अब तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि "सब कुछ सबके सामने जाहिर है मैं ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों कराई, मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? उनसे पूछिए कि मुझे मारा क्यों? अब इनका सामाजिक न्याय कहां गया? ये सभी मिले हुए हैं कोई अलग नहीं हुए हैं। चुनाव है इसलिए वो ऐसा ड्रामा कर रहे हैं। मुझे सारी जानकारी मीडिया के तरफ से मिल रही है। अनुष्का के बारे में मुझे पता ही नहीं था। उनसे पूछिए कि अब मेरा क्या होगा? कोर्ट में हम बात करेंगे। बेटे की गलतियों को छुपाने के लिए सब आरोप लड़की पर डाल दिया जाता है। इन्होंने मेरे लिया क्या किया। हम कोर्ट में लड़ ही रहे हैं, अब वो लोग बताए मुझे।"
#WATCH पटना (बिहार): बिहार के पूर्व मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा, "सब कुछ सबके सामने जाहिर है मैं ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों कराई, मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद… pic.twitter.com/ZqE1FN0PN9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2025
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद लालू यादव ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित कर दिया और परिवार से भी बाहर कर दिया। लालू यादव ने यहां तक कह दिया है कि जो भी लोग उनसे संबंध रखना चाहते हैं वो अपने विवेक से फैसला करें।
वहीं लालू यादव के इस फैसले का उनके छोटे बेटे और तेज प्रताप के भाई तेजस्वी ने भी समर्थन किया है। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "हम ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम बिहार की जनता के लिए काम कर रहे हैं और समर्पित हैं। रही बात मेरे बड़े भाई की तो राजनीतिक जीवन और निजी जीवन अलग-अलग हैं। उन्हें अपने निजी फैसले लेने का अधिकार है। वह वयस्क हैं और फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। हमारी पार्टी के प्रमुख ने यह स्पष्ट कर दिया है और जब से उन्होंने ऐसा कहा है, यह उनकी भावना है। हमने ऐसी चीजों पर सवाल नहीं उठाया। वह अपने निजी जीवन में क्या कर रहे हैं, कोई भी कुछ करने से पहले नहीं पूछता। मुझे मीडिया के जरिए ही इस बारे में पता चला है।"
#WATCH | Patna | RJD chief Lalu Prasad Yadav expels his elder son, Tej Pratap Yadav from the party for 6 years, he also removed him from the family.
RJD leader Tejashwi Yadav says, "We cannot tolerate such things, we are working and are dedicated to the people of Bihar. If it's… pic.twitter.com/gSJ5ubyIyz
— ANI (@ANI) May 25, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: तेज प्रताप यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान हुआ। इसी के चलते लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार दोनों से बाहर कर दिया।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: After action on Tej Pratap Yadav, wife Aishwarya asked a question to Lalu Yadav
बिहार
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm