पटना हवाई अड्डे पर उतरते समय एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

पटना हवाई अड्डे पर उतरते समय एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

पटना हवाई अड्डे पर उतरते समय एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकराया, सभी यात्री सुरक्षित
Modified Date: August 24, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: August 24, 2026 2:24 pm IST

पटना, 24 अगस्त (भाषा) बिहार की राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह दिल्ली से आए एयर इंडिया के एक विमान के उतरते समय, उससे एक पक्षी टकरा गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद हवाई पट्टी का निरीक्षण कराया गया और सभी 164 यात्री सुरक्षित हैं।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-पटना उड़ान एआई-1741 पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 7:44 बजे उतरने वाली थी, तभी पायलट ने पक्षी से टकराने की आशंका की सूचना दी।

उन्होंने कहा, “विमान के सुरक्षित उतरने के बाद अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर हवाई पट्टी का निरीक्षण किया।”

अधिकारी के अनुसार, इस घटना से हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

भाषा कैलाश

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में