Nishant Kumar Sadar Hospital Inspection News: अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मरीज और परिजनों ने खोली व्यवस्था की पोल, कहा- यहां दलालो का दबदबा

Nishant Kumar Sadar Hospital Inspection News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार देर रात सीतामढ़ी के सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

Nishant Kumar Sadar Hospital Inspection News: अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मरीज और परिजनों ने खोली व्यवस्था की पोल, कहा- यहां दलालो का दबदबा

Nishant Kumar Sadar Hospital Inspection News/Image Credit: X Handle

Modified Date: August 24, 2026 / 11:09 am IST
Published Date: August 24, 2026 11:04 am IST
HIGHLIGHTS
  • स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया सीतामढ़ी के सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण
  • अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को देखकर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।
  • निरीक्षण के दौरान मंत्री मरीजों और उनके परिजनों के सवालों से भी घिरे रहे।

Nishant Kumar Sadar Hospital Inspection News: सीतामढ़ी: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शनिवार देर रात सीतामढ़ी के सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को देखकर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान मंत्री मरीजों और उनके परिजनों के सवालों से भी घिरे रहे तथा उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सबसे पहले आईसीयू पहुंचे, जहां डॉक्टर सहित कई कर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक के देर से पहुंचने पर भी मंत्री ने कड़ी फटकार लगाई। वहीं डॉक्टरों के रोस्टर मांगे जाने पर उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जतायी।

सोशल मिडिया पर वायरल हुआ वीडियो

स्वास्थ्य मंत्री जब अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने डॉक्टर के सामने ही अस्पताल की व्यवस्था की पोल खोल दी। मरीजों ने खुलकर बताया कि अस्पताल में दलालों का कितना दबदबा है। एक युवक ने बताया कि, वो जिस मरीज को लेकर अस्पताल आया था उसे प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया। (Nishant Kumar Sadar Hospital Inspection News) इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने डॉक्टर समेत अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रसव कक्ष की खामियां आई सामने

Nishant Kumar Sadar Hospital Inspection News:  प्रसव कक्ष के निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं। वहां मरीजों की गोपनीयता के लिए पर्दे की व्यवस्था नहीं थी। साथ ही साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन से सवाल पूछते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं, दवाओं और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। कई परिजनों ने डॉक्टरों की अनुपलब्धता, सफाई व्यवस्था और अन्य समस्याओं की शिकायत की। एंबुलेंस सेवा व उसमें ऑक्सीजन की अनुपलब्धता की भी शिकायत की गयी।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी अस्पताल प्रशासन को चेतावनी

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (Nishant Kumar Sadar Hospital Inspection News) उन्होंने सभी कमियों को जल्द दूर करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.