Ayodhya Fish Feast Controversy: ‘सनातन का अपमान ही कांग्रेस की पहचान’, सावन में ‘मछली भोज’ को लेकर घिरी कांग्रेस, BJP ने बताया निंदनीय, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Ayodhya Fish Feast Controversy: 'सनातन का अपमान ही कांग्रेस की पहचान', सावन में 'मछली भोज' को लेकर घिरी कांग्रेस, BJP ने बताया निंदनीय, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Ayodhya Fish Feast Controversy: ‘सनातन का अपमान ही कांग्रेस की पहचान’, सावन में ‘मछली भोज’ को लेकर घिरी कांग्रेस, BJP ने बताया निंदनीय, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Ayodhya Fish Feast Controversy | Photo Credit: IBC24

Modified Date: August 24, 2026 / 10:21 am IST
Published Date: August 24, 2026 10:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • अयोध्या में मछली भोज विवाद
  • कांग्रेस स्वागत समारोह में आरोप
  • धार्मिक आस्था पर सवाल

अयोध्या: Ayodhya Fish Feast Controversy उत्तर प्रदेश की पावन नगरी अयोध्या में कांग्रेस के स्वागत समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या आगमन और स्वागत समारोह में ‘मछली भोज’ आयोजित किए जाने का आरोप लगा है। (Ayodhya Congress Controversy) इस कार्यक्रम में मछली पकाए जाने को लेकर स्थानीय संतों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है।

Ayodhya Fish Feast Controversy कार्यक्रम के दौरान मछली पकाए जाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में भारी बारिश के बीच कुछ लोग मछलियां बटोरते हुए भी दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के लिए मछली पकाई गई थी, लेकिन भारी बारिश के चलते कार्यक्रम प्रभावित हो गया। अब सावन के पवित्र महीने में कांवड़ मार्ग के पास स्थित लॉन में इस तरह के भोज ने धार्मिक आस्था पर सवाल खड़े कर दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘सनातन का अपमान ही अब कांग्रेस की पहचान बन चुका है’

‘पवित्र श्रावण मास में हमारे आराध्य प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या धाम में कांग्रेस अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) के स्वागत समारोह में कांग्रेस नेताओं द्वारा ‘मछली भोज’ का आयोजन करना अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य है।’

‘कांग्रेस पार्टी का इतिहास गवाह है कि इन्होंने हमेशा हिंदू समाज की धार्मिक मान्यताओं, सांस्कृतिक मूल्यों और करोड़ों सनातनियों की आस्था पर कुठाराघात किया है। पवित्र पावन माह में धर्मनगरी की मर्यादा को तार-तार करके कांग्रेस ने सिद्ध कर दिया है कि उसे न तो रामनगरी की पवित्रता की परवाह है और न ही कांवड़ियों व संत समाज की भावनाओं की।’

‘अयोध्या के पूज्य संतों और जन-जन में इस कुकृत्य को लेकर भारी आक्रोश है। वोट बैंक और घटिया राजनीति के लिए बार-बार सनातन धर्म का अपमान करना कांग्रेस की नीयत बन चुकी है। इस अमर्यादित कृत्य के लिए कांग्रेस पार्टी को संत समाज और देशवासियों से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।