Singheshwar Dham Stampede: सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिर में मची भगदड़, एक के ऊपर एक गिरे लोग, देखते ही देखते मची अफरातफरी

Singheshwar Dham Stampede: सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिर में मची भगदड़, एक के ऊपर एक गिरे लोग, देखते ही देखते मची अफरातफरी

Singheshwar Dham Stampede: सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिर में मची भगदड़, एक के ऊपर एक गिरे लोग, देखते ही देखते मची अफरातफरी

Singheshwar Dham Stampede | Photo Credit: AI

Modified Date: August 24, 2026 / 12:07 pm IST
Published Date: August 24, 2026 11:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • सावन के आखिरी सोमवार पर भगदड़
  • मंदिर में अचानक भीड़ बढ़ी
  • छह श्रद्धालु घायल

मधेपुरा: Singheshwar Dham Stampede आज सावन का आखिर सोमवार है और आज देशभर के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही भक्त मंदिरों में लंबी कतारें पर लगे हैं। इसी बीच बिहार के मधेपुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां सिंहेश्वर धाम मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार पर अचानक भीड़ बढ़ गई और देखते ही देखते भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ श्रद्धालु नीचे गिर गए और नीचे दबने से कई लोगों को चोट भी आई है। भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि धक्का-मुक्की के दौरान उनकी वर्दी तक फट गई।

Singheshwar Dham Stampede जानकारी के अनुसार, घायल श्रद्धालुओं में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना फिर से सामान्य तरीके से चल रही है।

कैसे बनी भगदड़ की स्थिति?

आपको बता दें कि सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिर में पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद थी। जिसको देखने हुए पहले से ही प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई थी। डीएम और एसपी भी मंदिर की व्यवस्था पर नजर रख रहे थे। लेकिन इसके बाद भी भीड़ अचानक बढ़ गई। जिसके बाद धक्क मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते कई लोग नीचे दब गए। ​हालांकि पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से जल्द ही स्थिति को संभाल लिया गया। फिलहाल मंदिर परिसर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में लोगों के बीच डर का माहौल बन गया था।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।