सावधान! दिवाली पर जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत, अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे कई लोग
poisonous liquor सावधान! दिवाली पर जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत, अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे कई लोग
पटना। poisonous liquor: बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन प्रशासन जहरीली शराब के कारोबारियों पर अंकुश लगाने में फेल दिख रही है। दिवाली पर तो जहरीली शराब ने कहर ही बरपा रखा है। कल गोपालगंज में आठ लोगों की मौत के बाद आज बेतिया से भी बुरी खबर आई है। वहां भी जहरीली शराब पीकर आठ लोगों की मौत हो गई जबकि कई बीमार होकर अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
read more:आसिफ अली, वीसे और शाकिब आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के पुरस्कार के लिये नामित
घटना नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिणी तेलहुआ गांव की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में पंचायत के वार्ड नंबर 2, 3 और 4 के लोग हैं। गांववालों के मुताबिक बुधवार की देर शाम एक टोले के लोगों ने शराब पी थी। शराब पीने के कुछ समय बाद ही सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक के बाद एक लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। अब तक कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में बच्चा यादव, महाराज यादव, हनुमंत सिंह, मुकेश पासवान, जवाहर सहनी, उमा साह, रमेश सहनी और राम प्रकाश राम शामिल हैं। कई लोग अभी भी गंभीर रूप से बीमार हैं। बेतिया के एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने कहा कि वह खुद इस मामले को देख रहे हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
read more:सिंगापुर ने टीका नहीं लगानेवालों कर्मियों को बिना वेतन छुट्टी पर भेजने की चेतावनी दी
उधर, गोपालगंज के महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर गांव में छह और बुचेया और लोहजिरा के एक-एक समेत आठ लोगों की बुधवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। चार लोग बीमार हो गए। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार जहरीली शराब पीने के कारण मौत हुई है। हालांकि प्रशासन ने चार की मौत की पुष्टि की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। वहीं, खान व भूतत्व मंत्री जनक राम ने जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत की बात कही है।

Facebook


