बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया
पटना, 10 अक्टूबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा कि रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने वैश्विक स्तर पर विस्तार किया।
नीतीश ने कहा कि रतन टाटा ने न केवल भारतीय उद्योग जगत में अहम योगदान दिया बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा में भी अपना जीवन समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि रतन टाटा की विरासत सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
रतन टाटा को भारत सरकार की ओर से वर्ष 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, नीतीश ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था।
भाषा अनवर जितेंद्र
जितेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया
PATNA
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm