BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 4:10 pmModified: 01 Oct 2026 | 4:10 pm

पटना, एक अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को उन दावों को खारिज किया कि पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से देश में चल रहे मोटर वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है।

गडकरी ने कहा कि एथनॉल मिश्रण के जरिये कृषि को ऊर्जा और बिजली क्षेत्र की दिशा में विविधीकृत किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘संबंधित विभाग का मंत्री होने के नाते मैं जानता हूं कि सभी प्रमुख वाहन कंपनियों ने अपने वाहनों को 100 प्रतिशत एथनॉल के जरिये चलाकर भी देखा है और कोई शिकायत सामने नहीं आई है।’’

गडकरी ने यहां ‘‘बिहार इन्वेस्टर समिट 2026 : द इमर्जिंग इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन ऑफ इंडिया’’ का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे गडकरी ने कहा, ‘‘वर्ष 2022 से चार करोड़ चार-पहिया और 20 करोड़ दोपहिया वाहन एथनॉल मिश्रित पेट्रोल के माध्यम से चल रहे हैं। मैं किसी को भी चुनौती देता हूं कि वह शिकायत करके दिखाए कि इसके कारण उसके वाहन को नुकसान हुआ है। बेशक, निहित स्वार्थ वाले लोग कोई और कहानी बता सकते हैं।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पेट्रोल में एथनॉल मिलाने का निर्णय कृषि का ऊर्जा एवं बिजली क्षेत्रों की दिशा में विविधीकरण करने के उद्देश्य से लिया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें समझना होगा कि पेट्रोल में एथनॉल मिलाने का फैसला कृषि को ऊर्जा और बिजली क्षेत्र की दिशा में विविधीकृत करने के उद्देश्य से लिया गया था। हमारे किसान अब केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बनेंगे।’’

गडकरी ने कहा कि भारत 22 लाख करोड़ रुपये मूल्य के पारंपरिक ईंधन का आयात कर रहा है और जिन लोगों को लगता है कि उनके कारोबार पर इसका असर पड़ेगा, वे निश्चित तौर पर इससे चिंतित होंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मक्के से एथनॉल बनाने और उसके इस्तेमाल का फैसला किए जाने के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश के किसानों की अतिरिक्त आय में 45,000 करोड़ रुपये तक की वृद्धि हुई।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या यह उन लोगों के हितों को पूरा करने से बेहतर नहीं है, जिनसे हम ईंधन आयात करते हैं?’’

गडकरी ने कहा कि सरकार भविष्य को ध्यान में रखकर काम कर रही है और उसने धान की भूसी से विमान ईंधन भी तैयार किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य नवाचार, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान का है। बिहार जैसे राज्य को इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।’’

बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पर्यटन जैसे क्षेत्रों में उन्होंने राज्य में अपार संभावनाएं देखी हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर उत्पादित होने वाले मखाने जैसे उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बहुत अधिक है।

गडकरी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को छुएगा।’’

अपने संबोधन में चौधरी ने निवेशकों से ‘‘बिहार में विश्वास करें और बिहार में निर्माण करें’’ का आह्वान किया।

भाषा कैलाश मनीषा संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

People also search for:Bihar Ethanol Blending Gadkari
शहर की खबरें
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm
बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

01 Oct 2026 | 12:28 pm
गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

01 Oct 2026 | 12:16 pm
बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:03 am
बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

30 Sept 2026 | 9:25 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

30 Sept 2026 | 8:14 pm
बिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना

बिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना

30 Sept 2026 | 7:49 pm