BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 8:42 pmModified: 01 Oct 2026 | 8:42 pm

पटना, एक अक्टूबर (भाषा) बिहार सरकार ने राज्य की विभिन्न जेलों में बंद 44 कैदियों को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रिहा करने का निर्णय लिया है।

इससे पहले महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न जेलों से 43 कैदियों को रिहा किया गया था। अब गांधी जयंती के अवसर पर फिर कैदियों की रिहाई की जा रही है।

महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ थ और 30 जनवरी 1948 को नयी दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

इसके अलावा, अपराध के पीड़ितों के परिजनों को भी दो अक्टूबर को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। करीब 1,820 लाभार्थी परिवारों के बीच लगभग 3.86 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष रिहा किए जाने वाले कैदियों में बड़ी संख्या उन बुजुर्गों की है, जिन्होंने लंबे समय तक जेल की सजा काटी है। इनमें दो कैदी 90 वर्ष से अधिक आयु के हैं, जबकि आठ की उम्र 80 वर्ष से अधिक है और 20 कैदी 70 से 80 वर्ष की आयु के बीच हैं।

इसके अलावा, गंभीर बीमारी से पीड़ित एक कैदी को मानवीय आधार पर रिहा किया जा रहा है। पूर्णिया जेल में करीब 20 वर्ष की सजा काट चुकी एक महिला कैदी भी रिहा होने वालों में शामिल है।

रिहा किए जाने वाले कैदियों में रोहतास जेल में बंद 93 वर्षीय रामवृक्ष कोइरी शामिल हैं। मधेपुरा के योगेश्वर यादव, हरिवंश राम (84) और रामाशीष यादव (82) को भी रिहा किया जाएगा। सत्यनारायण सिंह और पंकज गुप्ता भी रिहा होने वालों में शामिल हैं।

सत्यनारायण सिंह और पंकज गुप्ता गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। इन सभी कैदियों ने लंबे समय तक जेल की सजा काटी है।

कैदियों की रिहाई की सिफारिश राज्य कैदी परिहार समिति ने की थी। राज्य सरकार ने मानवीय आधार, सामाजिक पुनर्वास और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

सरकार के अनुसार, इस रिहाई से बुजुर्ग और बीमार कैदियों को अपने परिवारों के बीच लौटने तथा समाज में पुनर्वास का अवसर मिलेगा।

भाषा कैलाश सिम्मी

सिम्मी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm
बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

01 Oct 2026 | 12:28 pm
गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

01 Oct 2026 | 12:16 pm
बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:03 am
बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

30 Sept 2026 | 9:25 pm