बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में 1,378 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में 1,378 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में 1,378 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की
Modified Date: February 19, 2025 / 11:17 pm IST
Published Date: February 19, 2025 11:17 pm IST

पटना, 19 फरवरी (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को रोहतास जिले में 1378.46 करोड़ रुपये की कुल 1220 विकासात्मक योजनाओं का उद्‌घाटन एवं शिलान्यास किया।

उन्होंने 1110.23 करोड़ रुपये की 1971 परियोजनाओं का शिलान्यास और 268.22 करोड़ रुपये की 249 परियोजनाओं का उ‌द्घाटन किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘मुख्यमंत्री ने जिले के करमचट, बादलगढ़, दुर्गावती और दिनारा में विभिन्न इको-टूरिज्म और एडवेंचर हब केंद्रों और बोट हाउस शिविरों का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने चेनारी प्रखंड में मल्हीपुर पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया और क्षेत्र में जीविका दीदियों के साथ बातचीत की।

उन्होंने रोहतास जिले में राज्य सरकार का जारी विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए एक बैठक की भी अध्यक्षता की।

भाषा अनवर जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में