Tamil Nadu Gas Leak Case: तमिलनाडु गैस लीक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी, अब तक इतने लोगों ने गंवाई जान, 65 से ज्यादा लोगों का इलाज जारी
Tamil Nadu Gas Leak Case: तमिलनाडु में एक प्राइवेट कंपनी में अमोनिया गैस रिसाव मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है
Tamil Nadu Gas Leak Case/Image Credit: AI
- तामिलनाडु में अमोनिया गैस रिसाव मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है
- वहीं 68 लोगों का इलाज अब भी अस्पताल में जारी है।
- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने बुधवार को एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।
Tamil Nadu Gas Leak Case: चेन्नई: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक एक निजी समुद्री खाद्य पदार्थ प्रसंस्करण और निर्यात इकाई में अमोनिया गैस रिसाव मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जबकि 68 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने बुधवार को एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।
कैसे हुआ था गैस का रिसाव
यह औद्योगिक रासायनिक रिसाव 21 जून को पेरियापालयम के पास कनिगैपेयर और मंजुंगरानाई इलाके में स्थित इकाई में नियमित औद्योगिक गतिविधियों के दौरान हुआ था। मृतकों में से आठ महिलाएं ओडिशा की और दो असम की हैं। घटना वाले दिन दो लोगों की मौत की खबर मिली, इसके बाद 22 जून को छह लोगों की और 23 व 24 जून को एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। (Tamil Nadu Gas Leak Case) मंगलवार को पांच पीड़ितों के शव हवाई मार्ग से ओडिशा पहुंचाए गए और बाकी पांच शवों को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भेजा जाएगा।
68 लोगों का इलाज अब भी जारी
Tamil Nadu Gas Leak Case: इस रिसाव से कुल 83 लोग प्रभावित हुए, जिनमें से 68 का अब भी चार अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से ज्यादातर प्रवासी मजदूर हैं, (Tamil Nadu Gas Leak Case) जिनमें ओडिशा से 33, असम से 16, झारखंड से नौ, केरल से तीन, पश्चिम बंगाल से एक और तमिलनाडु से छह। अस्पताल में भर्ती लोगों में 65 महिलाएं और तीन पुरुष हैं। पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल में भर्ती लोगों में 17 जीवन रक्षक सपोर्ट पर हैं, 21 को नाक के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है और 30 की हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारियों ने रिसाव का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Rahul Gandhi Defamation Case: क्या राहुल गांधी और शिवराज के परिवार के बीच होने वाला है समझौता? मानहानि मामले में आया नया ट्विस्ट, कांग्रेस सांसद के लिखित आवेदन से बढ़ी चर्चा
- Mohan Yadav Jabalpur Visit: रानी दुर्गावती के नाम पर होगा मध्यप्रदेश का ये एयरपोर्ट, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान, कहा- उनके अंदर था अद्वितीय पराक्रम और साहस
- Rani Durgavati Balidan Diwas: रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, वीरांगना के शौर्य और त्याग को किया याद

Facebook


