ICC Cricket Ranking June 2026: आईसीसी के टेस्ट रैंकिंग में 12वीं बार नंबर वन बना ये स्टार बल्लेबाज.. अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बदौलत शुभमन गिल की बड़ी छलांग, देखें

ICC Cricket Ranking June 2026: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जो रूट फिर नंबर-1 बल्लेबाज बने, मैट हेनरी ने बुमराह की बराबरी की।

ICC Cricket Ranking June 2026: आईसीसी के टेस्ट रैंकिंग में 12वीं बार नंबर वन बना ये स्टार बल्लेबाज.. अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बदौलत शुभमन गिल की बड़ी छलांग, देखें

ICC Cricket Ranking June 2026 || Image- ESPN Cricket File

Modified Date: June 24, 2026 / 09:47 pm IST
Published Date: June 24, 2026 9:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • • जो रूट फिर टेस्ट क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज बने।
  • • मैट हेनरी ने गेंदबाजी रैंकिंग में बुमराह की बराबरी की।
  • • वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल दूसरे स्थान पर पहुंचे।

नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। (ICC Cricket Ranking June 2026) ताजा रैंकिंग में जो रूट दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि मैट हेनरी ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बराबरी करते हुए संयुक्त रूप से नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज का स्थान हासिल कर लिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दरअसल द ओवल में खेले गए टेस्ट मैच में 46 और 77 रन की पारियों के दम पर जो रूट ने अपने साथी खिलाड़ी हैरी ब्रूक और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।यह उनके करियर का 12वां मौका है जब वह टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 बने हैं। पिछले 18 महीनों में रूट और हैरी ब्रुक के बीच शीर्ष स्थान छह बार बदल चुका है।

मैट हेनरी ने की बुमराह की बराबरी

न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने ओवल टेस्ट में 11 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। मैच में 11/109 के आंकड़े के साथ उन्होंने रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई और 870 रेटिंग अंक के साथ जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली। (ICC Cricket Ranking June 2026) 870 रेटिंग अंक किसी भी न्यूजीलैंड गेंदबाज द्वारा हासिल किया गया दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस मामले में उनसे आगे केवल महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली हैं। उन्होंने 1985 में 909 रेटिंग अंक हासिल किए थे।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को भी फायदा

ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स 8 स्थान की छलांग लगाकर 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं हेनरी निकोल्स 13 स्थान ऊपर चढ़कर 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा रचिन रविंद्र एक बार फिर टेस्ट बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में लौट आए हैं।

वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल को फायदा

आईसीसी की वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में भारत के कप्तान शुभमन गिल तीन स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में 238 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का ख़िताब जीता था। (ICC Cricket Ranking June 2026) इसी तरह ईशान किशन 21 स्थान की छलांग लगाकर 43वें और यशस्वी जायसवाल 84 स्थान ऊपर चढ़कर 71वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

भारतीय गेंदबाजों की भी रैंकिंग में सुधार

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्द कृष्णा 92वें स्थान से संयुक्त 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं अर्शदीप सिंह 16 स्थान की बढ़त के साथ 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर एएम गजनफर को भी तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह 71वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ICC पुरुष रैंकिंग्स (टॉप-5)

टेस्ट टीम रैंकिंग

रैंक टीम रेटिंग
1 ऑस्ट्रेलिया 131
2 दक्षिण अफ्रीका 119
3 भारत 104
4 इंग्लैंड 102
5 न्यूजीलैंड 102

वनडे टीम रैंकिंग

रैंक टीम रेटिंग
1 भारत 121
2 न्यूजीलैंड 113
3 ऑस्ट्रेलिया 102
4 दक्षिण अफ्रीका 102
5 पाकिस्तान 100

टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग

रैंक टीम रेटिंग
1 भारत 275
2 इंग्लैंड 262
3 ऑस्ट्रेलिया 260
4 न्यूजीलैंड 247
5 दक्षिण अफ्रीका 244

टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग

रैंक खिलाड़ी रेटिंग
1 जो रूट 871
2 हैरी ब्रूक 866
3 ट्रैविस हेड 853
4 स्टीव स्मिथ 831
5 कामिंदु मेंडिस 781

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग

रैंक खिलाड़ी रेटिंग
1 डैरिल मिशेल 815
2 शुभमन गिल 791
3 विराट कोहली 768
4 रोहित शर्मा 754
5 इब्राहिम जादरान 712

टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग

रैंक खिलाड़ी रेटिंग
1 अभिषेक शर्मा 875
2 ईशान किशन 871
3 साहिबजादा फरहान 848
4 फिल साल्ट 792
5 पाथुम निसांका 751

टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग

रैंक खिलाड़ी रेटिंग
1 मैट हेनरी 870
1 जसप्रीत बुमराह 870
3 मिचेल स्टार्क 838
4 पैट कमिंस 832
5 मार्को यानसन 825

वनडे गेंदबाजी रैंकिंग

रैंक खिलाड़ी रेटिंग
1 राशिद खान 682
2 अबरार अहमद 675
3 जोफ्रा आर्चर 649
4 केशव महाराज 645
5 महीश तीक्षणा 641

टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग

रैंक खिलाड़ी रेटिंग
1 राशिद खान 753
2 वरुण चक्रवर्ती 740
3 अबरार अहमद 736
4 आदिल राशिद 721
5 जसप्रीत बुमराह 702

टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग

रैंक खिलाड़ी रेटिंग
1 रविंद्र जडेजा 446
2 मार्को यानसन 344
3 मेहदी हसन मिराज 290
4 मिचेल स्टार्क 284
5 बेन स्टोक्स 282

वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग

रैंक खिलाड़ी रेटिंग
1 अजमतुल्लाह ओमरजई 316
2 सिकंदर रज़ा 276
3 मेहदी हसन मिराज 262
4 मोहम्मद नबी 258
5 माइकल ब्रेसवेल 230

टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर रैंकिंग

रैंक खिलाड़ी रेटिंग
1 सिकंदर रज़ा 328
2 हार्दिक पांड्या 299
3 सैम अयूब 275
4 दीपेन्द्र सिंह ऐरी 256
5 रोस्टन चेज़ 249

इन्हें भी पढ़ें:

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, मलबे में दबे लोगों को बचाने का प्रयास जारी

पृथ्वी का सबसे पुराना ज्ञात क्रेटर तीन अरब वर्ष से भी अधिक पुराना, नए अध्ययन में पुष्टि हुई

ईरान के राष्ट्रपति ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोदी को आमंत्रित किया

बंगाल : संपत्ति हड़पने के मामले में तृणमूल के पूर्व विधायक अतिन घोष और बेटी पर मुकदमा

अमेजन के सीईओ जेसी भारत यात्रा पर, 300 से अधिक शहरों में ‘अमेजन नाउ’ के विस्तार की योजना


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown