Dulha Dulhan News: दूल्हे के सपनों पर फिरा पानी, विदाई के कुछ घंटे बाद दुल्हन ने किया खेला, मच गया हड़कंप, मामला जान उड़े पुलिस के होश

Dulha Dulhan News: दूल्हे के सपनों पर फिरा पानी, विदाई के कुछ घंटे बाद दुल्हन ने किया खेला, मच गया हड़कंप, मामला जान उड़े पुलिस के होश

Dulha Dulhan News: दूल्हे के सपनों पर फिरा पानी, विदाई के कुछ घंटे बाद दुल्हन ने किया खेला, मच गया हड़कंप, मामला जान उड़े पुलिस के होश

Dulha Dulhan News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 11, 2026 / 08:22 am IST
Published Date: June 11, 2026 8:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • शादी के 3 घंटे बाद दुल्हन फरार
  • शादी करने के लिए की थी गहनों और कैश की मांग
  • शिकायत दर्ज, मामले की जांच जारी

गया: Dulha Dulhan News देश में शादियों का सीजन चल रहा है और अलग अलग हिस्सों में जमकर शादियां हो रही है। हर तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है। ऐसे में कई बार शादियों में कई प्रकार की घटनाएं सामने आती है। कई बार देखा जाता है कि किसी वजह से शादी रूक जाती है। ऐसा हीएक मामला बिहार के गया जिले (Gaya Bride News) से सामने आया है, जहां शादी के 3 घंटे बाद ही दुल्हन ने खेला कर दिया। जिसके बाद दूल्हे पक्ष हैरान हो गए।

Bihar Bride Absconded मिली जानकारी के अनुसार, घटना, बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले गणेश साव को एक मध्यस्थ ने शादी के लिए लड़की का फोटो दिखाया था। लड़की पसंद आने के बाद बात आगे बढ़ाई गई। (Bihar Marriage Fraud) लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के परिजनों से कैश और दुल्हन के लिए सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, कपड़े सहित अन्य चीजों की डिमांड कर दी और शादी की बात फाइनल कर दी। जिसके बाद लड़के पक्ष शादी करने के लिए बिहार के गया जिले पहुंच गए।

हिंदू रीति रिवाज के अनुसार, शादी की सभी रस्में पूरी की गईं। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने दुल्हन की विदाई किया। वहीं दूल्हे के परिजनों को गांव में ही एक जगह रात में ठहरा दिया। अगले दिन सुबह दूल्हा परिजनों के साथ विदाई के लिए दुल्हन के घर पहुंचा तो देखा कि वहां ताला लगा हुआ है, और दुल्हन और परिजन गायब हैं। (Bride Ran Away After Marriage)

घर पर ताला देखकर दूल्हे पक्ष के लोग हैरान रह गए। जिसके बाद पूरे गांव में पतासाजी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जब दूल्हे को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी और ठगी की गई है तो उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसी के साथ बेलागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। ​जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।