Mangal Nakshatra Gochar 2026: कुछ दिन बाद बदलेगी इन चार राशियों की किस्मत, मंगल गोचर से होगी अपार धनवर्षा

Mangal Nakshatra Gochar 2026: मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है। साहस और ऊर्जा के कारक मंगल कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

Mangal Nakshatra Gochar 2026: कुछ दिन बाद बदलेगी इन चार राशियों की किस्मत, मंगल गोचर से होगी अपार धनवर्षा

Mangal Nakshatra Gochar 2026/AI Generated Image

Modified Date: June 11, 2026 / 06:38 am IST
Published Date: June 11, 2026 6:35 am IST

Mangal Nakshatra Gochar 2026: हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है। आने वाले महीने जून में कई बड़े गोचर होने जा रहा है। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा।

16 जून को मंगल ग्रह (Mangal Nakshatra Gochar 2026) का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन साहस और ऊर्जा के कारक मंगल कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में मंगल के आते ही 4 राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। इन राशियों को करियर में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। बंपर लाभ मिलने के योग हैं।

मेष राशि (Aries): मंगल का नक्षत्र गोचर मेष राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। ऑफिस पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। आपका अटका हुए पैसा वापस मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। आय में वृद्धि होगी। 16 जून से आपका गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा। निवेश से आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। संपत्ति से जुड़े विवादों का निपटारा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): मंगल का नक्षत्र गोचर से धन लाभ होगा। जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। बिगड़े काम बनेंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए समय अनुकूल है। इस राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के प्रबल आसार हैं। भाई-बहनों का किसी काम में बड़ा सहयोग मिलेगा।

Mangal Nakshatra Gochar 2026 जानिए मंगल को मजबूत करने के प्रबल उपाय-

प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मंगलवार के दिन गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।
भगवान हनुमान की नियमित पूजा-अर्चना करें।
मंगलवार को लाल रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
जरूरतमंद लोगों को लाल वस्तुओं का दान करें।

 

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.