Girl raped at gunpoint: बंदूक की नोक पर लड़की से दुष्कर्म, दो लोग गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश जारी

Ads

Girl raped at gunpoint: बिहार के मुजफ्फरपुर में बंदूक के जोर पर लड़की के साथ दुष्कर्म, दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 15, 2025 / 10:22 PM IST,
    Updated On - May 15, 2025 / 11:09 PM IST

Pendra Gang Rape/ Image Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • लड़की की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत
  • मोहल्ले के रहने वाले आरोपी लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए
  • बंदूक का जोर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया

मुजफ्फरपुर: Girl raped at gunpoint, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में तीन लोगों ने कथित तौर पर बंदूक का जोर दिखाकर एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार रात को हुई और दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

read more: Dhamtari news: कलेक्ट्रेट पहुंचे 50 से अधिक गांव के ग्रामीण, कल रायपुर में सीएम निवास घेरने की तैयारी! 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विद्यासागर ने बताया कि लड़की की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसी मोहल्ले के रहने वाले आरोपी लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए और बंदूक को जोर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि पीड़िता की चिकित्सा जांच कराई जाएगी तथा मामले की विस्तृत जांच चल रही है।

read more: Skywalk in Raipur: अब खत्म हुआ इंतजार, रायपुर में फिर से बनेगा स्काईवॉक, सरकार ने दी 37 करोड़ रुपए मंजूरी