Bihar Viral Video: दोनों हाथ नहीं, फिर भी पैरों से लिख रही किस्मत की नई कहानी, कक्षा 4 की छात्रा का हौसला जीत लेगा दिल, देखें वीडियो
Bihar Viral Video: दोनों हाथ नहीं, फिर भी पैरों से लिख रही किस्मत की नई कहानी, कक्षा 4 की छात्रा का हौसला जीत लेगा दिल, देखें वीडियो

Bihar Viral Video
- दोनों हाथ नहीं होने के बावजूद नहीं मानी हार
- पैरों को बनाया अपनी ताकत
- देखकर हर कोई रह गया हैरान
कटिहार: Bihar Viral Video अक्सर कहा जाता है कि इंसान की किस्मत की लकीरें उसके हाथों में होती हैं। लेकिन बिहार के कटिहार जिले (Bihar News) की रहने वाली छात्र लक्ष्मी ने इस कहावत को ही चुनौती दे दी है। जन्म से ही उनके दोनों हाथ न होने के बावजूद कभी अपनी कमजोरी को अपनी मंजिल के रास्ते में नहीं आने दिया। आज वह अपने पैरों को ही अपनी ताकत बनाकर न सिर्फ रोजमर्रा के काम करती हैं, बल्कि अपनी मेहनत और हौसले से जिंदगी की नई कहानी लिख रही हैं। उनकी कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल हालात के सामने हार मान लेते हैं।
Bihar Viral Video जानकारी के अनुसार, कक्षा 4 में पढ़ने वाली छात्रा लक्ष्मी कटिहार के हसनगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भतौरिया में पड़ती है। बताया जा रहा है कि जब लक्ष्मी का जन्म हुआ था तो उनके दोनों हाथ नहीं थे। कई लोग सोच रहे थे कि इस बच्ची का कोई भविष्य नहीं है, लेकिन उनके माता पिता ने दुनिया की परवाह किए बिना अपनी बच्ची को सीने से लगाया और उसका नाम रखा। खुद कभी स्कूल नहीं गए, लेकिन ठान लिया कि अपनी बेटी की जिंदगी को अंधेरे में नहीं रहने देंगे।
आज पिता रोज लक्ष्मी को खुद अपनी बाहों में उठाकर या साथ लेकर स्कूल पहुंचाते हैं। स्कूल के कमरे में जब लक्ष्मी बैठती है, तो उसकी कुछ करने की इच्छा देखने लायक होती है। वह बिना किसी की मदद के अपने पैरों की उंगलियों से बैग की जिप खोलती है। पैर से ही कॉपी निकालती है और पन्ने पलटती है। फिर पैरों के अंगूठे और उंगलियों के बीच पेन दबाकर पन्नों पर इतनी सफाई से लिखती है कि अच्छे-अच्छे देखते रह जाएं।
#WATCH | Katihar, Bihar: A 13-year-old girl, Lakshmi, with disabilities overcomes physical limitations to write with her feet and pursue her education. pic.twitter.com/80Cow4QWar
— ANI (@ANI) August 13, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate : 'ट्राइबल बटालियन' है जरूरी.. समीकरण बिन सियासत अधूरी! सरकार के फैसले पर विपक्ष ने उठाए सवाल, क्या इससे आदिवासी वोट बैंक को साध पाएगी भाजपा?
- Vande Bharat : चढ़ावा चोरी का सवाल.. संसद में उबाल!मानसून सत्र में विपक्ष का प्रदर्शन, राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर संतों को क्यों आपत्ति
- Ujjain Simhastha Mela Authority: BJP नेता जगदीश अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बिहार के कटिहार जिले की।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: This 'Lakshmi' from Bihar is writing her destiny with her feet
बिहार
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 amबिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त
30 Sept 2026 | 9:25 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील
30 Sept 2026 | 8:14 pmबिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना
30 Sept 2026 | 7:49 pmगंडक नदी ने बिहार में चार स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा
30 Sept 2026 | 6:43 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm
Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले
30 Sept 2026 | 2:26 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm