पटना के वीवीआईपी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

पटना के वीवीआईपी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

पटना के वीवीआईपी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
Modified Date: July 9, 2026 / 12:08 pm IST
Published Date: July 9, 2026 12:08 pm IST

पटना, नौ जुलाई (भाषा) बिहार की राजधानी पटना के एक अतिविशिष्ट क्षेत्र (वीवीआईपी) में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शव हार्डिंग रोड स्थित पुल संख्या-15 के पास मिला, जहां कई मंत्रियों और विधायकों के सरकारी आवास हैं।

सचिवालय-एक की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनु कुमारी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘सचिवालय थाना को शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।’’

उन्होंने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया है और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है।

एसडीपीओ ने कहा, ‘‘मृतक की पहचान करने तथा उसकी मौत परिस्थितियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा कैलाश

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में