Train Me suhagrat Video Viral: नंदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सुहागरात का वीडियो वायरल! कपल के लिए खास तौर पर सजाया गया था कंपार्टमेंट, अब रेलवे ने जारी किया बयान

Train Me suhagrat Video Viral: नंदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सुहागरात का वीडियो वायरल! कपल के लिए खास तौर पर सजाया गया था कंपार्टमेंट, अब रेलवे ने जारी किया बयान

Train Me suhagrat Video Viral: नंदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सुहागरात का वीडियो वायरल! कपल के लिए खास तौर पर सजाया गया था कंपार्टमेंट, अब रेलवे ने जारी किया बयान

Train Me suhagrat Video Viral: नंदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सुहागरात का वीडियो वायरल! कपल के लिए खास तौर पर सजाया गया था कंपार्टमेंट, अब रेलवे ने जारी किया बयान / Image: Viral Video

Modified Date: July 9, 2026 / 10:43 am IST
Published Date: July 9, 2026 10:41 am IST
HIGHLIGHTS
  • फर्स्ट एसी कूपे को दंपति के लिए कथित तौर पर सुहागरात की तरह सजाया
  • रेलवे ने टीटीई को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है
  • रेलवे ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही

नई दिल्ली: Train Me suhagrat Video Viral नंदीग्राम एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे में एक अनधिकृत ‘डेकोरेटर’ (सजावट करने वाला व्यक्ति) को प्रवेश करने एवं दंपति के लिए ‘कूपे’ को सजाने की कथित तौर पर अनुमति देने पर एक यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) को निलंबित कर दिया गया है। दक्षिण मध्य रेलवे ने यह जानकारी दी। भारतीय रेल के प्रथम श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे में ‘कूपे’ आमतौर पर दो यात्रियों के लिए अलग बंद केबिन होता है।

फर्स्ट एसी कोच में सुहागरात

Train Me suhagrat Video Viral दक्षिण मध्य रेलवे ने बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि छह जुलाई को प्रथम श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे में सफर कर रहे एक दंपति ने अपने ‘कूपे’ को सजाने के लिए ऑनलाइन मंच के जरिये एक ‘डेकोरेटर’ की सेवा ली थी। सजे हुए इस ‘कूपे’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। रेलवे अधिकारी ने कहा कि ‘डेकोरेटर’ का डिब्बे में प्रवेश अनधिकृत था जो एक गंभीर चूक है। विज्ञप्ति में कहा गया कि संबंधित टीटीई को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इसमें कहा गया कि जांच के बाद दोषी लोगों के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

 

बेडरूम की तरह सजाया कोच

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेन के फर्स्ट एसी के केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजाया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच का कंपार्टमेंट जैसे ही खोला जाता है, अंदर का नजारा बिल्कुल बदला हुआ नजर आता है। Train First AC Cabin Suhagrat Decoration Video जहां आमतौर पर रेलवे की चादरें और पानी की बोतलें दिखती हैं, वहां पूरे केबिन को रोमांटिक लुक दिया गया है। ट्रेन की सीट को सफेद चादर और फूलों से बने बड़े से दिल के साथ एक सुंदर बेड का रूप दे दिया गया है। इसके अलावा फर्श पर फूल बिखेरे गए हैं और खिड़कियों पर शानदार पर्दे लगाकर पूरे कंपार्टमेंट का माहौल किसी होटल के कमरे जैसा बना दिया गया है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"