प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी के आरोपी जयपुर के सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ अदालत से शिकायत

प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी के आरोपी जयपुर के सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ अदालत से शिकायत

प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी के आरोपी जयपुर के सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ अदालत से शिकायत
Modified Date: November 29, 2022 / 10:17 am IST
Published Date: July 13, 2022 10:26 pm IST

मुजफ्फरपुर (बिहार), 13 जुलाई (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दो मुख्यमंत्रियों नीतीश कुमार और योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर जयपुर के सामाजिक कार्यकर्ता संजय गर्ग के खिलाफ बुधवार को शिकायत की है।

शिकायतकर्ता वैभव मिश्रा ने अदालत के समक्ष अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि गर्ग के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट प्रधानमंत्री, दो मुख्यमंत्रियों और कई अन्य लोगों के खिलाफ बहुत आपत्तिजनक हैं। इसलिए उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

मुजफ्फ रपुर की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत 22 जुलाई को मामले की सुनवाई करेगी।

वैभव मिश्रा के वकील कमलेश कुमार ने अपनी शिकायत में गर्ग के सोशल मीडिया पोस्ट का विवरण भी दिया है।

भाषा सं. अनवर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में