Mumbai Airport DRI Big Action: एयरपोर्ट से ऑपरेट हो रहा था गोल्ड स्मगलिंग का रैकेट.. DRI ने ध्वस्त किया पूरा यूनिट, जानें कितनों की गिरफ्तारी और कितना सोना हुआ बरामद
Mumbai Airport DRI Big Action Against Gold Smuggling Racket: डीआरआई ने देशभर में सोना तस्करी गिरोहों पर कार्रवाई कर 15 किलोग्राम सोना और 15 आरोपियों को पकड़ा।
Mumbai Airport DRI Big Action Against Gold Smuggling Racket || Image- ANI News File
- मुंबई में सोना तस्करी का बड़ा रैकेट ध्वस्त।
- देशभर में 15 आरोपी गिरफ्तार, 15 किलो सोना जब्त।
- मुंबई में अवैध सोना गलाने की यूनिट भी पकड़ी गई।
नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई की टीम ने सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई हवाई अड्डे से ऑपरेट होने वाले एक संगठित तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। (Mumbai Airport DRI Big Action Against Gold Smuggling Racket) जांच के दौरान डीआरआई ने मुंबई में एक ऐसे ठिकाने का पता लगाया है जहां तस्करी कर लाए गए विदेशी सोने को पिघलाकर नए रूप में तैयार किया जाता था। अफसरों ने इस अवैध सोना गलाने की यूनिट को भी ध्वस्त कर दिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
9 गिरफ्तार, 6 किलो तस्करी का सोना बरामद
इस कार्रवाई में डीआरआई ने कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक एयरपोर्ट कर्मचारी, उसका हैंडलर, तीन बिचौलिए, सोना गलाने वाली यूनिट का संचालक और वहां काम करने वाले तीन कर्मचारी शामिल हैं। मौके से करीब 6 किलोग्राम विदेशी मूल का तस्करी किया गया सोना भी जब्त किया गया है।
बेंगलुरु में कपड़ों में छिपाकर लाया जा रहा था सोना
एक अन्य कार्रवाई में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डीआरआई ने एक अंतरराष्ट्रीय यात्री के कपड़ों की कई परतों में छिपाकर लाया गया 1.8 किलोग्राम 24 कैरेट सोने का पेस्ट बरामद किया। (Mumbai Airport DRI Big Action Against Gold Smuggling Racket) आरोपी के घर की तलाशी में करीब 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण, 45 किलोग्राम चांदी, भारतीय और विदेशी मुद्रा भी जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कई राज्यों में एक साथ कार्रवाई
डीआरआई ने इस सप्ताह हैदराबाद, राजकोट, कालीकट, विशाखापत्तनम, गुवाहाटी और पेट्रापोल के हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और सीमा चौकियों पर भी अभियान चलाया। इन कार्रवाइयों में करीब 6 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया गया और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
15 किलो सोना, 45 किलो चांदी और 15 गिरफ्तार
देशभर में चलाए गए इन अभियानों में डीआरआई ने कुल करीब 15 किलोग्राम सोना और 45 किलोग्राम चांदी जब्त की है। (Mumbai Airport DRI Big Action Against Gold Smuggling Racket) जब्त किए गए सोने-चांदी की कुल कीमत लगभग 23 करोड़ रुपये बताई गई है। इन सभी मामलों में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Ministry of Finance issues a press release – Directorate of Revenue Intelligence (DRI) has successfully unearthed and dismantled a highly organised gold smuggling syndicate operating through Mumbai Airport. In this operation DRI detected and busted gold melting facility that was… pic.twitter.com/Ss52OJkIyv
— ANI (@ANI) June 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
प्रधानमंत्री मोदी ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
असम: कामाख्या मंदिर के कपाट भक्तों के लिए फिर से खुले, अंबुबाची मेला समाप्त
एआई सेवाओं से भारतीय आईटी कंपनियों को 10-12 अरब डॉलर का राजस्व: नासकॉम
नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को दी सुपारी,गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर : उप राज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने आशूरा पर इमाम हुसैन को याद किया

Facebook


