महिला आरक्षण संशोधन विधेयक का विरोध करने पर विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक का विरोध करने पर विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक का विरोध करने पर विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
Modified Date: April 24, 2026 / 02:46 pm IST
Published Date: April 24, 2026 2:46 pm IST

पटना, 24 अप्रैल (भाषा) बिहार विधानसभा ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को संसद में पारित नहीं होने देने पर कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत विपक्षी दलों के खिलाफ शुक्रवार को निंदा प्रस्ताव पारित किया।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में यह प्रस्ताव पेश किया, जिस पर सदन ने अपनी सहमति व्यक्त की।

प्रस्ताव पारित होने के दौरान विपक्षी दलों के सदस्यों ने इसका विरोध किया और हंगामा करते हुए सदन से बहिर्गमन कर गए।

सत्तापक्ष के सदस्यों ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इसका विरोध करने वाले दलों ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाया है।

विपक्षी सदस्यों ने प्रस्ताव को राजनीतिक बताते हुए विरोध जताया।

इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

भाषा कैलाश

मनीषा खारी

खारी


लेखक के बारे में