Mrityunjay Tiwari Joins BJP: आरजेडी को लगेगा बड़ा झटका, लालू-तेजस्वी के करीबी ये दिग्गज नेता आज बीजेपी में होंगे शामिल
Mrityunjay Tiwari Joins BJP: आरजेडी को लगेगा बड़ा झटका, लालू-तेजस्वी के करीबी ये दिग्गज नेता आज बीजेपी में होंगे शामिल
Mrityunjay Tiwari Joins BJP: आरजेडी को लगेगा बड़ा झटका, लालू-तेजस्वी के करीबी ये दिग्गज नेता आज बीजेपी में होंगे शामिल /image: Social Media
- RJD के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी आज BJP की सदस्यता लेंगे
- 16 जुलाई को RJD से इस्तीफा देने के बाद अब भाजपा में होंगे शामिल
- पार्टी में लगातार अनदेखी का आरोप लगाते हुए छोड़ा लालू-तेजस्वी का साथ
पटना। Mrityunjay Tiwari Joins BJP: बिहार की राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता और लालू-तेजस्वी के करीबी रहे मृत्युंजय तिवारी आज भाजपा का दामन थामने वाले है। खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज पार्टी कार्यालय में मृत्युंजय तिवारी को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने 16 जुलाई को लालू-तेजस्वी की पार्टी से नाता तोड़ लिया था।
क्यों दिया आरजेडी पार्टी से इस्तीफा?
Mrityunjay Tiwari Joins BJP मृत्युंजय तिवारी RJD के बड़े ब्राह्मण चेहरों में से एक हैं। ऐसे में पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाना आरजेडी के लिए बड़ा झटका है। मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि पार्टी से उन्हें लगातार नजरअंदाज किया गया। जिसके बाद उन्होंने पार्टी की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि अपनी शिकायतों को लेकर उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और तेजस्वी यादव से भी संपर्क किया था, लेकिन किसी ने भी उनकी बात नहीं सुनी।
RJD के बड़े नेताओं के रूप में पहचान
Mrityunjay Tiwari Joins BJP आपको बता दें कि मृत्युंजय तिवारी आरजेडी के बड़े नेताओं में से एक है। साल 2014 में उन्हें लालू प्रसाद यादव ने पार्टी का मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी थी, तब से वो लगातार पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी से काम करते आ रहे। जब लालू यादव जेल में थे और पार्टी विपक्ष में रहकर संघर्ष कर रही थी, तब तिवारी ने टीवी डिबेट्स और प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी का पक्ष पूरी ताकत से रखा था।
ये भी पढ़ें
- Sonam Wangchuk Hunger Strike End: 26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, आखिर किन शर्तों पर बनी बात? स्वास्थ्य मंत्री ने जूस पिलाकर खत्म कराया भूख हड़ताल
- सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में दो अकाउंट संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
- Rahu Gochar ka Prabhav: बस कुछ दिन और फिर राहु बदलेंगे चाल, शुरू होंगे इन लोगों के अच्छे दिन, मिलेगा रुका हुआ धन और सफलता

Facebook


