सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब आठ लाख रुपये मुआवजा मिलेगा : सम्राट चौधरी

सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब आठ लाख रुपये मुआवजा मिलेगा : सम्राट चौधरी

सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब आठ लाख रुपये मुआवजा मिलेगा : सम्राट चौधरी
Modified Date: April 24, 2026 / 02:48 pm IST
Published Date: April 24, 2026 2:48 pm IST

पटना, 24 अप्रैल (भाषा) बिहार में सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब कुल आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत चार लाख रुपये बीमा कंपनी की ओर से दिए जाएंगे, जबकि शेष चार लाख रुपये राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि पहले दी जाने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसों के बाद प्रभावित परिवारों को अक्सर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है, इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मुआवजा राशि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और नई व्यवस्था लागू होने के बाद सहायता राशि सीधे लाभार्थी परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।

सरकार ने संबंधित विभागों को प्रक्रिया सरल और त्वरित बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को समय पर सहायता मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय राहत देने के साथ-साथ सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

भाषा कैलाश मनीषा शफीक

शफीक


लेखक के बारे में