बिहार के सासाराम में ट्रेन के डिब्बे में लगी आग, कोई हताहत नहीं

बिहार के सासाराम में ट्रेन के डिब्बे में लगी आग, कोई हताहत नहीं

बिहार के सासाराम में ट्रेन के डिब्बे में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: May 18, 2026 / 11:08 am IST
Published Date: May 18, 2026 11:08 am IST

पटना, 18 मई (भाषा) बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के ट्रेन के एक खाली डिब्बे में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर सासाराम-पटना सवारी गाड़ी प्लेटफॉर्म संख्या छह पर खड़ी थी, तभी उसके एक डिब्बे से धुआं निकलता देखा।

उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे अधिकारियों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।’’

भाषा कैलाश

खारी

खारी


लेखक के बारे में