पटना के खाद्य तेल गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
पटना के खाद्य तेल गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
पटना, 29 जून (भाषा) बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज इलाके में रविवार देर रात एक खाद्य तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए 20 से अधिक दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंदन कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘रविवार देर रात करीब 12:50 बजे खाद्य तेल के गोदाम में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है। आग लगने के सही कारण का अभी पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ होगा।’’
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आग पर काबू पाने के लिए 20 से अधिक दमकल वाहनों को सेवा में लगाया गया था।’’
भाषा कैलाश
वैभव
वैभव

Facebook


