Jamshedpur Violence: हिंसा के बाद बीजेपी नेता गिरफ्तार, पुलिस ने 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया

Jamshedpur Violence: भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि न्यू रानी कूदर की घटना से ऐसा लगता है कि माहौल बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रचा गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Jamshedpur Violence: हिंसा के बाद बीजेपी नेता गिरफ्तार, पुलिस ने 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया

Jamshedpur Violence

Modified Date: April 10, 2023 / 05:09 pm IST
Published Date: April 10, 2023 5:09 pm IST

Jamshedpur Violence: जमशेदपुर में जारी हिंसा के बाद बीजेपी नेता अभय सिंह हिरासत में ले लिए गए हैं। इस दौरान RAF ने फ्लैग मार्च भी किया है। जमशेदपुर हिंसा मामले में पुलिस ने सोमवार को बीजेपी नेता अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी पुलिस ने 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

सोमवार को हिरासत में लेने के बाद उन्हें बिष्टुपुर थाना ले जाया गया है। पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद अभय सिंह से विधायक सरयू राय ने बिष्टुपुर थाना में मुलाकात की है। इस बीच रैपिड एक्शन फोर्स ने जमशेदपुर में फ्लैग मार्च किया है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Jamshedpur Violence: भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि न्यू रानी कूदर की घटना से ऐसा लगता है कि माहौल बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रचा गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

जमशेदपुर हिंसा मामले को लेकर इलाके में प्रशासन की ओर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं रविवार शाम से ही वहां धारा 144 लागू है, इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है।

रविवार को भिड़े थे दो समुदाय

बता दें कि जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो में रविवार की शाम दो समुदाय आपस में भिड़ गए। इस बीच दोनों ओर से पत्थरबाजी के साथ जमकर हंगामा हुआ, हंगामे के बीच उपद्रवियों में किसी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उपद्रवियों ने कई दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों समुदायों के बीच करीब तीन घंटे तक पत्थरबाजी हुई, जिसमें जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार के सथा-साथ कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मामला धार्मिक विवाद से जुड़ा हुआ

जानकारी के मुताबिक, मामला धार्मिक विवाद से जुड़ा हुआ है, दरअसल, शनिवार की शाम असामाजिक तत्वों ने कदमा शास्त्रीनगर के इलाके में लगे बजरंगबली के झंडे में आपत्तिजनक चीज बांध दी थी। जिसके बाद हिंदूवादी संगठन एकजुट हो गए और इसका विरोध किया, दो घंटे तक हंगामा के बाद मामला शांत हुआ था।

जिसके बाद रविवार को कदमा शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर 2 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर में हिंदूवादी संगठनों की बैठक रखी गयी थी, शाम के समय सभी बैठक कर ही रहे थे कि किसी ने उनपर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी, जबाव में बैठक कर रहे लोगों ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस तरह से यह विवाद, हिंसा के रूप में भड़क गया।

read more: शादी के लिए किराये पर लिया था होटल, दूल्हे की जाति पता चलते ही मालिक ने किया बुकिंग कैंसिल

read more:  Sidhi Crime News : जमीन विवाद में लोगों पर चढ़ाया ऑटो। 12 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com