Katihar Bus Accident News: हाईवे पर अचानक बिगड़े हालात, छटपटाते मिले एक साथ 25 लोग, देखते ही देखते मच गई अफरातफरी

Katihar Bus Accident News: हाईवे पर अचानक बिगड़े हालात, छटपटाते मिले एक साथ 24 लोग, देखते ही देखते मच गई अफरातफरी

Katihar Bus Accident News: हाईवे पर अचानक बिगड़े हालात, छटपटाते मिले एक साथ 25 लोग, देखते ही देखते मच गई अफरातफरी

Katihar Bus Accident News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 13, 2026 / 12:41 pm IST
Published Date: June 13, 2026 12:39 pm IST

कटिहार: Katihar Bus Accident News बिहार के कटिहार जिले में शनिवार तड़के पश्चिम बंगाल जा रही एक बस के पलटने से 25 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस एक कार से टकराने से बचने की कोशिश के दौरान पलट गयी।

Katihar Bus Accident News यह हादसा तड़के करीब तीन बजे जोराबगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-13 पर हुआ जब कार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद उसकी कार पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले की ओर जा रही बस से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर से बचने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

चिकित्सा अधिकारी विनीत कुमार ने बताया, ‘‘सभी 25 घायलों को कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें से 10 लोगों की हालत स्थिर पायी गयी, जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें आगे के उपचार के लिए पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) रेफर किया गया है।’’

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।