Kane Williamson and Virat Kohli: मैदान के साथी ‘केन विलियमसन’ के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली.. लिखा, “तुम्हें बल्लेबाजी करते देखना, तुम्हारे खिलाफ खेलना सबसे सुखद अनुभव”.. पढ़ें पूरा मैसेज 

Virat Kohli Emotional Message for Kane Williamson: विराट कोहली ने केन विलियम्सन के संन्यास पर भावुक संदेश साझा कर उनकी दोस्ती और उपलब्धियों को सराहा।

Kane Williamson and Virat Kohli: मैदान के साथी ‘केन विलियमसन’ के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली.. लिखा, “तुम्हें बल्लेबाजी करते देखना, तुम्हारे खिलाफ खेलना सबसे सुखद अनुभव”.. पढ़ें पूरा मैसेज 

Virat Kohli Emotional Message for Kane Williamson || Image- ESPN Cricket File

Modified Date: June 13, 2026 / 12:17 am IST
Published Date: June 13, 2026 12:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने केन विलियम्सन के संन्यास पर भावुक संदेश लिखा।
  • कोहली ने प्रतिद्वंद्वी से दोस्त बनने के सफर को याद किया।
  • विलियम्सन ने 378 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद क्रिकेट को अलविदा कहा।

नई दिल्ली: न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने उन्हें भावुक अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। (Virat Kohli Message for Kane Williamson) कोहली ने न केवल विलियमसन की क्रिकेट उपलब्धियों की सराहना की, बल्कि दोनों खिलाड़ियों के बीच वर्षों से बने दोस्ताना रिश्ते का भी उल्लेख किया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कोहली ने लिखा, “एक प्रतिद्वंद्वी से दोस्त बनने तक का सफर शानदार रहा। इतने वर्षों तक तुम्हें बल्लेबाजी करते देखना और तुम्हारे खिलाफ खेलना मेरे लिए सुखद अनुभव रहा। लेकिन उससे भी ज्यादा मैं हमारी दोस्ती और खेल के प्रति साझा सोच को महत्व देता हूं। जब भी हम मिलते हैं या बात करते हैं, उन पलों को मैं हमेशा संजोकर रखता हूं।”

‘अब आराम करने और जीवन का आनंद लेने का समय’

विराट ने आगे लिखा, “भाई, तुम्हारे लिए हमेशा शुभकामनाएं। तुमने अपने हिस्से का काम पूरी ईमानदारी और शानदार तरीके से किया है। (Virat Kohli Message for Kane Williamson)अब तुम हर उपलब्धि का आनंद लेने और कुछ आराम करने के हकदार हो। बहुत बढ़िया साथी, जिंदगी की नई शुरुआत अब हो रही है।”

कोहली और विलियमसन को आधुनिक क्रिकेट के “फैब फोर” का हिस्सा माना जाता है। दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन मैदान के बाहर उनकी दोस्ती और आपसी सम्मान हमेशा चर्चा का विषय रहा है।

378 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ खत्म हुआ सुनहरा करियर

35 वर्षीय केन विलियमसन ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा की। इसके साथ ही उनके 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। (Virat Kohli Message for Kane Williamson)उन्होंने न्यूज़ीलैंड के लिए 378 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले और देश के सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में करियर समाप्त किया।
विलियमसन ने अपने करियर में 19,346 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए, जिसमें 48 शतक और छह दोहरे शतक शामिल हैं। वह न्यूज़ीलैंड के सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और टेस्ट क्रिकेट में भी देश के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

कप्तान के रूप में भी रचा इतिहास

न्यूज़ीलैंड के लिए उनका आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला गया पहला टेस्ट था। उस मुकाबले में वह पहली पारी में खाता नहीं खोल सके, जबकि दूसरी पारी में 18 रन बनाए। हालांकि न्यूजीलैंड को उस मैच में 115 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विलियमसन की पहचान केवल एक महान बल्लेबाज के रूप में नहीं, बल्कि एक सफल कप्तान के रूप में भी रही। 2016 से 2024 के बीच उन्होंने तीनों प्रारूपों में न्यूज़ीलैंड टीम का नेतृत्व किया।  (Virat Kohli Message for Kane Williamson) उनके नेतृत्व में टीम ने दो आईसीसी विश्व कप फाइनल, तीन सेमीफाइनल खेले और 2021 में पहली बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता। कप्तान के रूप में उन्होंने 40 टेस्ट मैचों में 22 जीत दर्ज कीं, जबकि 91 वनडे में टीम को 46 जीत दिलाई। इसके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 75 मैचों में 39 जीत के साथ वह न्यूज़ीलैंड के सबसे सफल टी20 कप्तान भी रहे।

इन्हें भी पढ़ें:

पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा

बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की

ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान

केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown