नीतीश ने जद (यू) सांसदों से बिहार से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने को कहा

नीतीश ने जद (यू) सांसदों से बिहार से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने को कहा

नीतीश ने जद (यू) सांसदों से बिहार से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने को कहा
Modified Date: August 12, 2026 / 02:57 pm IST
Published Date: August 12, 2026 2:57 pm IST

पटना, 12 अगस्त (भाषा) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने बुधवार को नयी दिल्ली में पार्टी के सांसदों से मुलाकात की और बिहार के विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कुमार ने सांसदों से राज्य के हितों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान बिहार के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा, सांसद दिलेश्वर कामैत, देवेश चंद्र ठाकुर, कौशलेंद्र कुमार, डॉ. आलोक सुमन, सुनील कुमार, विजयलक्ष्मी देवी और रामप्रीत मंडल के अलावा विधान परिषद में पार्टी के उपनेता और कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ मौजूद थे।

भाषा कैलाश

सिम्मी देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में