नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के विकल्प पर कर रहे विचार : विजय कुमार चौधरी

नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के विकल्प पर कर रहे विचार : विजय कुमार चौधरी

नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के विकल्प पर कर रहे विचार : विजय कुमार चौधरी
Modified Date: March 4, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: March 4, 2026 10:31 pm IST

पटना, चार मार्च (भाषा) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।

चौधरी का यह बयान राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समयसीमा समाप्त होने से ठीक पहले आया है।

संवाददाताओं ने जब जदयू नेता से पूछा कि क्या पिछले सप्ताह 75 वर्ष के हुए नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं, तो चौधरी ने कहा, ‘‘इस पर बातचीत चल रही है। मुख्यमंत्री ही अंतिम निर्णय लेंगे।’’

चौधरी ने यह भी दोहराया कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत जल्द ही सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि पार्टी प्रमुख कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की स्थिति में उनका उत्तराधिकारी कौन होगा।

भाषा कैलाश शफीक

शफीक


लेखक के बारे में