शहमात The Big Debate: डायर, कायर, लायर..नीट विवाद का फायर! विपक्ष ने जनरल डायर से की पीएम मोदी की तुलना, क्या युवा आक्रोश को साजिश के तहत दी जा रही हवा?
CG Politics On Student Protest: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जनरल डायर से की है।
CG Politics On Student Protest/Image Credit: IBC24.in
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जनरल डायर से की है।
- कांग्रेस ने एक पोस्ट में लिखा कि, जलियांवाला बाग में गोलियां चली और जंतर-मंतर पर लाठियां चल रही है।
- कांग्रेस का अरोप है कि देश में पूरा परीक्षा तंत्र BJP-RSS के कब्जे में है।
CG Politics On Student Protest: रायपुर: नीट पेपर लीक पर सोमवार 20 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ हुआ, उस पर देशभर में तीखी प्रतिक्रिया का दौर है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं ने सदन से सड़क तक मोदी सरकार को छात्र और युवा विरोधी बताते हुए जमकर घेरा। इधऱ, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जनरल डायर से की है। प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर, प्रधानमंत्री मोदी की तुलना जनरल डायर से कर दी, लिखा कि जलियांवाला बाग में गोलियां चली और जंतर-मंतर पर लाठियां चल रही है, तब जनरल डायर था आज नरेंद्र मोदी हैं। साथ ही कांग्रेस ने राहुल गांधी का एक बयान जारी किया।
वहीं, मंगलवार को रायपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए, NSUI कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। (CG Politics On Student Protest) कांग्रेस का अरोप है कि देश में पूरा परीक्षा तंत्र BJP-RSS के कब्जे में है, कोई परीक्षा हो पेपर्स तक को सरकार सुरक्षित नहीं रख पा रही है। वहीं बीजेपी ने पलटवार कर कांग्रेस पर निम्न स्तर की राजनीति करने का आरोप लगाया।
CG Politics On Student Protest: दिल्ली में राहुल गांधी-प्रियंका गांधी ने पीएम आवास के सामने प्रदर्शन किया तो रायपुर में NSUI ने केंद्र को तानाशाह, हिटलर बताते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस का खुला आरोप है कि एक तरफ बेरोजगारों को पढ-लिखकर नौकरी का सही विकल्प नहीं मिल पा रहा है तो दूसरी तरफ अपना विरोध दर्ज कराने निकलो तो लाठीचार्ज कर लोकतंत्र की हत्या करते हैं। सवाल ये है कि क्या प्रदेश में इस मुद्दे पर विपक्ष, बीजेपी को घेरकर आलाकमान के निर्देश का पालन कर रहा है या वाकई संवेदनशील मुद्दे पर छात्रों के साथ खड़ा है ?
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mamata Banerjee Targeted PM Modi: ‘जरूरत पड़ी तो मैं भी जाऊंगी दिल्ली’ ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कही ये बात
- MP First Supplementary Budget: विधानसभा में वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश, 22 जुलाई को होगी चर्चा, स्कूली छात्रों को भी बड़ी सौगात..
- Congress Protest News: 3 घंटे बाद हुई राहुल-प्रियंका सहित कांग्रेस नेताओं की रिहाई, सभी नेताओं को रखा गया था इस स्टेडियम में, पीएम आवास के पास धरने के बाद हुआ था एक्शन

Facebook


