Priyanka Gandhi Detained Delhi Police: “वे कायर हैं, हम उनसे नहीं डरते, बल्कि वे हमसे डरते हैं”.. हिरासत के बाद प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर जोरदार हमला

Priyanka Gandhi Detained Delhi Police Live Video: NEET-UG 2026 मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी ने केंद्र पर डरकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

Priyanka Gandhi Detained Delhi Police: “वे कायर हैं, हम उनसे नहीं डरते, बल्कि वे हमसे डरते हैं”.. हिरासत के बाद प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर जोरदार हमला

Priyanka Gandhi Detained Delhi Police Live Video | Image- IBC24 News File

Modified Date: July 21, 2026 / 09:32 pm IST
Published Date: July 21, 2026 9:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रियंका गांधी ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप।
  • NEET-UG मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं की हिरासत।
  • संसद में चर्चा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।

नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक और छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में पीएम आवास के पास प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा। (Priyanka Gandhi Detained Delhi Police Live Video) उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार डर के कारण इस तरह की कार्रवाई कर रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

क्या कहा प्रियंका गांधी ने ?

दिल्ली पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए जाने के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, “वे कायर हैं। वे डरे हुए हैं। हम उनसे नहीं डरते, बल्कि वे हमसे डरते हैं।”

राहुल और अखिलेश भी हिरासत में

मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कई अन्य नेताओं ने NEET-UG 2026 पेपर लीक, छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च किया था। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस का आरोप, नेताओं के साथ धक्का-मुक्की हुई

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ धक्का-मुक्की की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। (Priyanka Gandhi Detained Delhi Police Live Video) वहीं, हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस वाहन से कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह आंदोलन की शुरुआत है और पार्टी पेपर लीक मामले में सरकार को जवाबदेह बनाने तक संघर्ष जारी रखेगी।

डीके शिवकुमार ने भी जताया विरोध

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने भी कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्र हितों के लिए लड़ रही है और संसद में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सरकार का दावा भी आया सामने

इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दावा किया था कि राहुल गांधी ने पहले संसद में NEET मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग रखी थी और सरकार इसके लिए तैयार हो गई थी। बाद में उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग जोड़ दी। (Priyanka Gandhi Detained Delhi Police Live Video) वहीं, कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार को NEET-UG 2026 पेपर लीक और छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर संसद के दोनों सदनों में भी विपक्ष लगातार चर्चा की मांग कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

किसान महापंचायत: शंभू बॉर्डर सील किए जाने के बीच दिल्ली जा रहे पंजाब के किसानों को रोका गया

अयोध्‍या में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक के लिए पहुंचने लगे सदस्य

संभल के शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की सुनवाई 25 अगस्त तक टली

रायलसीमा में 20,884 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लागू कर रही है सरकार : नायडू

रिची मेहता की ‘फूलन’ टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown