Nitish Kumar Program Bee Attack: मंच पर पहुंचे नीतीश कुमार, तभी मच गई अफरा-तफरी, जान बचाकर इधर-उधर भागे लोग, देखिए वीडियो
Nitish Kumar Program Bee Attack: मंच पर पहुंचे नीतीश कुमार, तभी मच गई अफरातफरी, जान बचाकर इधर उधर भागे लोग, देखिए वीडियो
Nitish Kumar Program Bee Attack | Photo Credit: IBC24
- मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया
- सुरक्षाकर्मियों ने नीतीश कुमार को तुरंत बाहर निकाला
- मधुमक्खियों के हमले में उपस्थित लोग चपेट में आए
नई दिल्ली: Nitish Kumar Program Bee Attack बिहार की राजधानी पटना में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के झूंड ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया। इस बीच मुस्तैद सुरक्षा बलों ने सीएम को वहां से निकाल लिया, लेकिन वहां मौजूद कई लोग मधु मक्खियों के हमले में चपेट में आ गए। अचानक आए मधुमक्खियों से लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे।
नीतीश के कार्यक्रम पर मधुमक्खियों का हमला
Nitish Kumar Program Bee Attack आपको बता दें कि बिहार में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आज नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे। लेकिन उससे पहले नीतीश कुमार आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और नीतीश कुमार को वहां से सुरक्षित निकाला।
▶️नीतीश कुमार के भीमराव अंबेडकर वाले जयंती कार्यक्रम में मधुमक्खी का हमला
▶️ कई अधिकारियों को मधुमक्खी ने काटा
▶️नीतीश कुमार को अधिकारियों ने किसी तरीके से बचाया
▶️उसके बाद तत्काल तुरंत कार्यक्रम को खत्म कर दिया गया#NitishKumar | Ambedkar Jayanti | #AmbedkarJayanti | Bihar pic.twitter.com/Mefm2M9Tb2— IBC24 News (@IBC24News) April 14, 2026
आज देंगे इस्तीफा
आपको बता दें कि बीते 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देंगे। अब वे राज्यसभा सांसद बन चुके हैं। वे पद से त्याग पत्र देने लोकभवन जाएंगे। जहां राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेगे।
इन्हें भी पढ़े:-
- शह मात The Big Debate: बस्तर 2.0 पर जंग जारी.. अब विपक्षी सवालों की बारी, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब, जल, जंगल बनाम उद्योग पर फिर क्यों उठ रहे सवाल?
- Vande Bharat : नारी शक्ति का वंदन, ‘नमो का नमन’! महिला आरक्षण के लिए सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, क्या विपक्षी दल भी करेंगे बिल का समर्थन?
- RR vs SRH: ईशान किशन ने बल्लेबाजी तो प्रफुल्ल और शाकिब ने गेंदबाजी से दिखाया कमाल, राजस्थान के विजयी रथ पर सनराइजर्स ने लगाया ब्रेक, इतने रनों से दी मात

Facebook


