Doctor Dies in GYM: अचानक जमीन पर गिरे डॉक्टर, जिम में मची अफरा-तफरी, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला
Doctor Dies in GYM: अचानक जमीन पर गिरे डॉक्टर, जिम में मची अफरा-तफरी, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला
Doctor Dies in GYM | Photo Credit: IBC24
- जिम में एक्सरसाइज के दौरान मौत
- 50 वर्षीय डॉक्टर की
- सीसीटीवी फुटेज सामने आया
असम: Doctor Dies in GYM असम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नागांव मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तैनात 50 वर्षीय डॉक्टर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक्सरसाइज करते समय अचानक मौत हो गई।
Doctor Dies in GYM जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शहर के डिमोरुगुरी इलाके में स्थित एक जिम में डॉक्टर व्यायाम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें डॉक्टर को एक्सरसाइज करते हुए अचानक गिरते देखा जा सकता है। डॉक्टर के गिरते ही जिम में मौजूद लोग उनकी मदद के लिए दौड़े। उन्हें पानी भी दिया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह साफ होगी। हालांकि, शुरुआती जांच में डॉक्टर की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
Gym करते वक़्त डॉक्टर को हार्ट अटैक आया और कोई कुछ समझ पाता, तब तक मौत हो गई.
घटना असम की है. ये डॉक्टर रोज़ की तरह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे, इसी बीच अचानक मुंह के बल गिरे और मौत हो गई. pic.twitter.com/8GLWKjtvOv
— Priya singh (@priyarajputlive) August 28, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- CNG Price Hike Today: आम आदमी को फिर लगा जोर का झटका, आज से महंगा हुआ सफर, CNG के दाम बढ़े, जानें ताजा रेट
- Aaj Ka Rashifal 29 August 2026: कन्या-मीन को खर्च पर लगानी होगी लगाम, इन राशि वालों को करियर और कारोबार में मिलेंगे नए मौके, जानें आज का अपना राशिफल
- Kajri Teej 2026: 30 अगस्त या 31 अगस्त? कजरी तीज के व्रत को लेकर उलझन में हैं तो यहां जानें कौन-सी तारीख है सही

Facebook


