B. Nagendra Resigned: कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा.. रोते हुए छोड़ा मंत्री पद, मुख्यमंत्री ने दोबारा मंत्रिमंडल में किया था लेकिन फिर अचानक..
कर्नाटक के मंत्री बी. नागेंद्र ने भावुक होकर डीके शिवकुमार कैबिनेट से इस्तीफा दिया, बीजेपी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ पदयात्रा का ऐलान किया।
B. Nagendra Resigned from Cabinet || Image- ANI News File
- बी. नागेंद्र ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
- इस्तीफे के दौरान भावुक हुए नागेंद्र
- बीजेपी निकालेगी 200 किलोमीटर की पदयात्रा
बेंगलुरु: कर्नाटक की सियासत में एक बार फिर भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमा गया है। कांग्रेस नेता और मंत्री बी. नागेंद्र ने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे का ऐलान करते समय नागेंद्र भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। (B. Nagendra Resigned from Cabinet) नागेंद्र पर कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में करीब 89 करोड़ रुपये की कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा था। इसी मामले में नागेंद्र ने जून 2024 में भी मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि, अगस्त की शुरुआत में डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
नागेंद्र बोले- अपने फैसले से दे रहा हूं इस्तीफा
इस्तीफे के बाद नागेंद्र ने कहा कि उन्होंने यह फैसला खुद लिया है और पार्टी हाईकमान ने उन पर इस्तीफा देने का दबाव नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि वह संविधान में विश्वास रखते हैं और बीजेपी से कई बार विधानसभा में आरोपों पर चर्चा करने को कहा गया, लेकिन विपक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ।
नागेंद्र ने बीजेपी पर आदिवासी विरोधी मानसिकता रखने और मनुस्मृति लागू करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। (B. Nagendra Resigned from Cabinet) उन्होंने कहा कि उन पर इसलिए हमला किया जा रहा है क्योंकि वह दलित हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह अपनी इच्छा से इस्तीफा दे रहे हैं और भावुक हो गए।
डीके शिवकुमार ने किया बचाव, बीजेपी का प्रदर्शन जारी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नागेंद्र का बचाव करते हुए कहा कि वह निर्दोष हैं और उन्होंने सभी रिपोर्ट की जांच की है। उन्होंने बीजेपी पर नागेंद्र को अपराधी की तरह पेश करने का आरोप लगाया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
वहीं, बीजेपी ने सरकार के खिलाफ 1 से 10 सितंबर तक 200 किलोमीटर की पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। यह यात्रा रायचूर से बल्लारी तक होगी। (B. Nagendra Resigned from Cabinet) बीजेपी इस दौरान भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और भर्ती में कथित अनियमितताओं जैसे मुद्दे उठाएगी। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी इस पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। नागेंद्र की दोबारा मंत्रिमंडल में वापसी भी बीजेपी के प्रमुख मुद्दों में शामिल थी।
Karnataka Minister B Nagendra has resigned from the Cabinet, breaking down in tears while announcing his decision at a press conference in Bengaluru
Nagendra, who was re-inducted into the Cabinet earlier this month, has been facing renewed pressure over the alleged… pic.twitter.com/AzgH02czOJ
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) August 28, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 95.39 पर
आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 331 अंक चढ़ा
गंभीर ने भारतीय टीम की मानसिक मजबूती की सराहना की, दिनुशा के जुझारूपन के हुए कायल
उम्मीद है इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा: पैट कमिंस
नेपाल के प्रधानमंत्री और मंत्री आपदा राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करेंगे

Facebook


