नीतीश के बेटे निशांत ने किया भावुक पोस्ट, कहा- ‘ऐसे दूरदर्शी नेता का पुत्र होने पर गर्व’

नीतीश के बेटे निशांत ने किया भावुक पोस्ट, कहा- ‘ऐसे दूरदर्शी नेता का पुत्र होने पर गर्व’

नीतीश के बेटे निशांत ने किया भावुक पोस्ट, कहा- ‘ऐसे दूरदर्शी नेता का पुत्र होने पर गर्व’
Modified Date: April 1, 2026 / 03:44 pm IST
Published Date: April 1, 2026 3:44 pm IST

पटना, एक अप्रैल (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता निशांत कुमार ने बुधवार को पिता के कामकाज और नेतृत्व शैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उस महान व्यक्ति का पुत्र होने पर गर्व है, जिसने कभी बदहाल माने जाने वाले बिहार को विकास की नयी दिशा दी।

पिछले महीने जदयू की सदस्यता लेने वाले निशांत ने कहा कि उनके पिता ने ऐसे समय में राज्य की बागडोर संभाली थी, जब बिहार विकास और बुनियादी सुविधाओं के मामले में काफी पीछे था।

निशांत ने कहा कि लेकिन अपने संकल्प, दूरदर्शिता और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर कुमार ने राज्य की तस्वीर बदल दी।

निशांत के अनुसार, कभी अंधेरे में डूबे रहने वाले गांवों तक बिजली पहुंचाना, जर्जर स्कूलों को नए भवन देना और सड़क-विहीन गांवों तक सड़कें पहुंचाना आसान काम नहीं था, लेकिन उनके पिता ने इसे संभव कर दिखाया।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह ऐसे दूरदर्शी नेता के पुत्र हैं, जिन्होंने बिहार को खस्ताहाल स्थिति से निकालकर खुशहाल बनाने का सपना साकार किया।

निशांत के मुताबिक, राज्य में शिक्षा, सड़क, बिजली और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में जो बदलाव हुए हैं, वे किसी बड़े परिवर्तन से कम नहीं हैं।

निशांत ने कहा कि उनके पिता ने अपने संकल्प और दूरदर्शिता के बल पर एक उन्नत और आधुनिक बिहार की नींव रखी।

उन्होंने कहा कि कभी गड्ढों से भरी सड़कों वाले राज्य में अब विकास की नई राह दिखाई दे रही है।

निशांत ने कहा कि स्कूलों के नए भवन बने, गांव-गांव बिजली पहुंची और अपराध के दौर की जगह कानून के राज की स्थापना हुई।

निशांत ने यह पोस्ट ऐसे समय में की है, जब बिहार की राजनीति में उनकी आगामी भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में